फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Leopard found dead in Mhow many serious wounds found on the body

Indore: महू में मृत मिला तेंदुआ, शरीर पर मिले कई गंभीर घाव, पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 27 Sep 2023 08:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 27 Sep 2023 08:03 PM IST
सार

पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर का कहना है कि तेंदुए के शरीर पर गंभीर घाव थे, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि किसी वन्य जीव से संघर्ष में ही वह घायल हुआ है। 
 

विज्ञापन
Leopard found dead in Mhow many serious wounds found on the body
तेंदुए के शव की जांच करते वन अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महू में एक खेत के किनारे तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची और जनपद स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन


मामला महू तहसील में आने वाले वन क्षेत्र बसी पिपरी गांव का है। यहां पर एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। डॉ राकेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि तेंदुए की उम्र चार साल के करीब है। तेंदुए के शव की जांच की तो आंख पर चोट के निशान थे और पेट पर भी पंजे के निशान थे। जब खाल उतारकर जांच की पता चला कि पेट के अंदर भी गहरे घाव थे। इससे लग रहा है कि किसी वन्य जीव के साथ ही लड़ाई होने के बाद ही वह गंभीर घायल हुआ और बाद में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी जानकारी
वन विभाग के रेंजर वैभव उपाध्याय ने बताया कि सुबह जानकारी मिलने के बाद हम तुरंत तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए। पोस्टमार्टम हो चुका है अब उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह से पता चलेगा कि किस कारण से तेंदुए की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed