{"_id":"65143d56268c77ada00c3f77","slug":"leopard-found-dead-in-mhow-many-serious-wounds-found-on-the-body-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: महू में मृत मिला तेंदुआ, शरीर पर मिले कई गंभीर घाव, पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: महू में मृत मिला तेंदुआ, शरीर पर मिले कई गंभीर घाव, पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Wed, 27 Sep 2023 08:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:03 PM IST
सार
पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर का कहना है कि तेंदुए के शरीर पर गंभीर घाव थे, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि किसी वन्य जीव से संघर्ष में ही वह घायल हुआ है।
विज्ञापन
तेंदुए के शव की जांच करते वन अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महू में एक खेत के किनारे तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची और जनपद स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
मामला महू तहसील में आने वाले वन क्षेत्र बसी पिपरी गांव का है। यहां पर एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। डॉ राकेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि तेंदुए की उम्र चार साल के करीब है। तेंदुए के शव की जांच की तो आंख पर चोट के निशान थे और पेट पर भी पंजे के निशान थे। जब खाल उतारकर जांच की पता चला कि पेट के अंदर भी गहरे घाव थे। इससे लग रहा है कि किसी वन्य जीव के साथ ही लड़ाई होने के बाद ही वह गंभीर घायल हुआ और बाद में उसने दम तोड़ दिया।
रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी जानकारी
वन विभाग के रेंजर वैभव उपाध्याय ने बताया कि सुबह जानकारी मिलने के बाद हम तुरंत तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए। पोस्टमार्टम हो चुका है अब उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह से पता चलेगा कि किस कारण से तेंदुए की मौत हुई है।