{"_id":"65b922e0547946b2c900ce98","slug":"leopard-attack-in-indore-news-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack: इंदौर में सड़कों पर घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग ने कहा बच्चों को संभालकर रखें, गाय पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Attack: इंदौर में सड़कों पर घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग ने कहा बच्चों को संभालकर रखें, गाय पर किया हमला
Tue, 30 Jan 2024 09:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 30 Jan 2024 09:55 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के सुपर कॉरिडोर और नैनोद में तेंदुए मूवमेंट मिला, अब रात में भी सर्चिंग करेगा वन विभाग
विज्ञापन
File Photo
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पिछले 20 दिन से अधिक हो गए लेकिन वन विभाग तेंदुए और शावक को पकड़ नहीं पा रहा है। तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूम रहा है और अब वन विभाग ने अलर्ट जारी करके कहा है कि लोग अपने बच्चों को संभालकर रखें। दरअसल, मंगलवार को फिर से तेंदुआ सक्रिय हुआ और उसने एक गाय पर हमला कर दिया। इससे पहले भी वह कई जानवरों पर हमला कर चुका है। मंगलवार को इंदौर के सुपर कॉरिडोर और नैनोद में तेंदुए मूवमेंट मिला। तेंदुए ने गाय के पेट पर दांत गड़ा दिया जिससे गहरा घाव हो गया। गाय का इलाज चल रहा है। मौके पर तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले हैं।
भूखा है तेंदुआ
इस हमले के बाद में वन विभाग ने कहा है कि लोग घरों से अलसुबह और देर रात न निकलें। बच्चों को भी संभालकर रखें। विभाग के द्वारा यह भी संकेत दिए हैं कि तेंदुआ भूखा है। इसके चलते बच्चों को खतरा हो सकता है। डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि तेंदुआ अब भूखा है। गाय पर हमला इस बात की पुष्टि करता है। अब वह कभी भी छोटे बच्चों पर हमला कर सकता है। सोलंकी ने नैनोद क्षेत्र के रहवासियों और खासकर बच्चों (नवजात से लेकर 6 साल तक) को लेकर अधिक सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सुबह 5:30 बजे से 8:00 तक और शाम 5:30 बजे के बाद बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
रात में भी होगी सर्चिंग
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अब रात में भी सर्चिंग की जाएगी। ड्रोन के जरिए रात में भी नैनोद के आसपास तेंदुए की तलाश की जाएगी। वन विभाग के साथ वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। इलाके में वन विभाग 2 पिंजरे और 6 कैमरे लगाकर नजर रख रहा है।