फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Laxmibai Nagar railway station will be made of international standard

Indore News: अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन, 17 करोड़ रुपए से होंगे नवीन कार्य

Wed, 19 Jul 2023 08:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 19 Jul 2023 08:05 PM IST
सार

इंदौर मेन रेलवे स्टेशन, पार्क रोड रेलवे स्टेशन और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है और आने वाले कुछ वर्षों में इंदौर के पास वर्ल्ड क्लास स्टेशन होंगे

विज्ञापन
Laxmibai Nagar railway station will be made of international standard
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर का लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन नए भवन, प्लेटफार्म के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा। आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी ने इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए कहा कि इंदौर भारत में सबसे तेजी से बढ़ते हुए शहरों में से एक है और आने वाले 25 सालों की आवश्यकता को देखते हुए रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इंदौर मेन रेलवे स्टेशन, पार्क रोड रेलवे स्टेशन और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है और आने वाले कुछ वर्षों में इंदौर के पास वर्ल्ड क्लास स्टेशन होंगे।
विज्ञापन

      
इंदौर उज्जैन देवास मार्ग के दोहरीकरण की लागत 670 करोड़ रुपए
सांसद ने कहा कि इंदौर-उज्जैन-देवास रेल लाइन के दोहरीकरण के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का नया भवन एवं प्लेटफार्म समेत कई यात्री सुविधाओं का विकास होगा। इंदौर उज्जैन देवास मार्ग के दोहरीकरण की लागत 670 करोड़ रुपए से अधिक है वहीं करीब 15 करोड़ रूपए की लागत से लक्ष्मीबाई नगर का रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा एवं 2 करोड़ रुपए की लागत से प्लेटफार्म तथा अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लालवानी ने की। इस अवसर पर आईडीए के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed