Indore: स्कूटी के सामने आया डॉग, महिला प्रोफेसर की मौत, नहीं लगाया था हेलमेट
हादसे के दौरान महिला प्रोफेसर के सिर में गंभीर चोट लग गई थी जिसकी वजह से डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि 31 साल की सुप्रिया पति सिद्धार्थ निवासी करुणा सागर कनाड़िया को सड़क हादसे में घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सेज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। 5 तारीख को वह साथी प्रोफेसर प्रियंका राजपूत के साथ स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं। स्कूटी प्रियंका चला रही थीं, जबकि सुप्रिया पीछे बैठी थीं, तभी तेजाजी नगर क्षेत्र में उनकी एक्टिवा के सामने एक डॉग आ गया और दोनों गिर गईं।
घटना में दोनों प्रोफेसर को चोंटें आई थीं, लेकिन वाहन चलाने वाली प्रियंका हेलमेट पहनी थीं, जिसके चलते उसका सिर सुरक्षित रहा, वहीं सुप्रिया हेलमेट नहीं पहनी थीं, उसे सिर में चोंटें आई थीं। दोनों को इलाज के लिए भंवरकुआं चौराहे के पास एप्पल अस्पताल ले जाया गया। प्रियंका को इलाज के दौरान छुट्टी मिल गई, लेकिन सुप्रिया को सिर में चोंटें आने के चलते इलाज जारी रहा। बाद में उसे एमवाय रैफर कर दिया और इलाज के दौरान सुप्रिया की मौत हो गई।
