फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Kuno National Park: Kuno Forest Festival will start from December 17, tourists will be able to visit the fores

Kuno National Park: कूनो फाॅरेस्ट फेस्टिवल शुरू होगा 17 दिसंबर से,जंगल की सैर सकेंगे पर्यटक

Fri, 08 Dec 2023 07:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 08 Dec 2023 07:57 PM IST
सार

कूनो फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा रोमांचक गतिविधियों का अनुभव भी पर्ययकों को मिलेगा। पार्क में एक टेेंट सिटी भी बनाई जा रही है,ताकि पर्यटक जंगल में रहने का अनुभव भी ले सके।

विज्ञापन
Kuno National Park: Kuno Forest Festival will start from December 17, tourists will be able to visit the fores
कूनो नेशनल पार्क - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड 17 दिसंबर से कूनो में फाॅरेस्ट फेस्टिवल की शुरुआत करने जा रहा है। कूनो नेशनल पार्क के नजदीक इस फेस्टिवल को आयोजित किया जा रहा हैै। इस दौरान पर्यटक पार्क के बफर जोन के आसपास की सैर कर सकेंगे और वन्य प्राणियों को भी देख सकेंगे।

विज्ञापन

कूनो फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा रोमांचक गतिविधियों का अनुभव भी पर्ययकों को मिलेगा। पार्क में एक टेेंट सिटी भी बनाई जा रही है,ताकि पर्यटक जंगल में रहने का अनुभव भी ले सके। वहां स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रचारित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां होंगी। कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण्य के नजदीक इस फेस्टिवल में रोमांचक गतिविधियों जैसे हॉट एयर बैलूनिंग, पैरामोटरिंग, हाॅर्स राइडिंग, एयर गन शूटिंग और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद पर्यटक उठा सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्ड के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान क्षेत्र के वन्यजीव देखने का मौका भी मिलेगा। फेस्टिवल में पारम्परिक कला, सांस्कृतिक आयोजनों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को प्रचारित किया जाएगा। कूनो पार्क के चीतों को दिखाया जाएगा या नहीं। इसके बारे में अफसरों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ला ने बताया कि गांधी सागर फेस्टिवल को भी पर्यटकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। यह फेस्टिवल 27 अक्टूबर को शुरू किया गया था और पांच दिन चला। इसके बाद फाॅरेस्ट रीट्रीट (टेंट सिटी) का संचालन जारी है। प्राकृतिक सौंदर्य और गांधी सागर के बैक वाॅटर के बीच इस टेंट सिटी में रोज पर्यटक आ रहे हैै। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed