फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Krishna Guruji: Global Healing Day celebrated with all religion prayer in New York

Krishna Guruji: न्यूयॉर्क में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ मना ग्लोबल हीलिंग डे, वंदे मातरम से गूंज उठा न्यूयॉर्क

Mon, 14 Aug 2023 09:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 09:48 PM IST
सार

 योग गुरु कृष्णा मिश्रा के सान्निध्य में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ 8वां ग्लोबल हीलिंग डे न्यूयॉर्क क्वींस में संपन्न हुआ। आयोजन के अवसर पर अमेरिकन राष्ट्र गान के साथ जब भारत का राष्ट्रगान गाया गया, तब वंदे मातरम के नारों सेंट जॉन यूनिवर्सिटी का हॉल गूंज उठा।

विज्ञापन
Krishna Guruji: Global Healing Day celebrated with all religion prayer in New York
योग गुरु कृष्णा मिश्रा के सान्निध्य में 8वां ग्लोबल हीलिंग डे न्यूयॉर्क में मना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर शहर के योग गुरु कृष्णा मिश्रा के सान्निध्य में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ 8वां ग्लोबल हीलिंग डे न्यूयॉर्क क्वींस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी धर्म प्रमुखों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने कहा कि सनातन कहता है वसुदेव कुटुंबकम् विश्व एक परिवार, सिख कहे एक ओंकार, मुस्लिम कहे सबका मालिक एक, ईसाई कहे गॉड इज वन। तो यह कौन लोग हैं, जो मानव शरीर से पक्षपात कर रहे हैं, धर्म पंथ के आधार पर। धर्म पंथ आपको जीवन जीने की शैली सिखाता है। आपको अपनी परेशानियों से लड़ने की शक्ति देता है। जिसका पालन एक मानव ही करता है। 
विज्ञापन


ग्लोबल हीलिंग डे के लिए इस वर्ष की थीम" ह्यूमैनिटी फर्स्ट" थी। कृष्णा गुरुजी ने कहा इसकी शुरुआत मैंने तब की, जब एक पंथ के लोगों ने ब्लड डोनेट करने से मना कर दिया कि हम सिर्फ अपने पंथ के लोगों को ही खून देते हैं। इंसान ईश्वर ने बनाया एक समान। हमने अलग-अलग पंथ में बाट लिया। वरिष्ठ पास्टर मॉक्सी ने कहा कि यह एक मानवता को प्राथमिकता देने का एक अच्छा प्रयास है।  सभी समुदाय के प्रमुखों ने इस सतत प्रयास की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के अवसर पर अमेरिकन राष्ट्रगान के साथ जब भारत का राष्ट्रगान गाया गया, तब वंदे मातरम के नारों सेंट जॉन यूनिवर्सिटी का हॉल गूंज उठा। सभी लोगों ने अपनी पूजा, दुआ, अरदास, प्रार्थना अपनी-अपनी भाषा पंथ में मानवता एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में न्यूयॉर्क के गणमान्य नागरिक अथिति मौजूद थे। संचालन सिएटल की जया लक्ष्मी ने किया। आभार वंदना कुमार न्यूयॉर्क ने माना। इवेकनिंग ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के कृष्णन रंगराजन एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की नीता जैन उपस्थित थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed