फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Knife Attack crime in Khajrana Indore news

Indore News: उधारी पर खजराना में चाकूबाजी, चंदन नगर में कुख्यात बदमाश ने पिस्टल की बट से किया हमला

Fri, 24 Jan 2025 03:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 24 Jan 2025 03:36 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खजराना में उधारी विवाद के बाद मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई पर चाकू से हमला किया गया। वहीं, चंदन नगर में कुख्यात बदमाश ने पिस्टल की बट से एक चूड़ी दुकान संचालक को घायल कर दिया।  

विज्ञापन
Knife Attack crime in Khajrana Indore news
बाएं में घायल चूड़ी दुकान संचालक और दाएं में विवाद की फोटो। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के खजराना इलाके में उधारी विवाद को लेकर एक मेडिकल दुकान संचालक और उसके भाई पर दो सगे भाइयों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, अमान नामक युवक का जल्ला कॉलोनी रोड पर मेडिकल स्टोर है। यहां एक आरोपी अफसर का ससुराल है, और अफसर पहले भी कई बार उधारी पर दवाइयां ले चुका था। गुरुवार को अफसर के भाई शाहिद ने अमान से मिलने का समय मांगा। जब अमान ने उसे दुकान पर बुलाया, तो शाहिद के साथ अफसर भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


अमान ने अफसर से कहा कि उसके ऊपर 2200 रुपए उधारी हैं और अगर वह पैसे चुका देता है तो वह आगे कोई उधारी नहीं मांगेगा। इस पर अफसर नाराज हो गया। शाहिद ने अमान को अपशब्द कहे और दुकान से बाहर जाने के लिए कहा। इसके तुरंत बाद, अफसर ने चाकू निकाला और अमान के कंधे, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। अफसर ने अमान के भाई बुरहान को भी चाकू मार दिया। जब आसपास के लोग बीच-बचाव करने और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करने लगे, तो दोनों आरोपी चाकू लहराते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।  
विज्ञापन


पिस्टल की बट से हमला किया
इसके अलावा, इंदौर के चंदन नगर में कुख्यात बदमाश इम्मू उर्फ इमरान ने एक चूड़ी दुकान संचालक पर पिस्टल की बट से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना लोहे वाली गेट के पास हुई, जहां सुल्तान नामक युवक अपनी बाइक पार्क कर रहा था। इस दौरान इम्मू ने उसे बुलाया और बाइक ठीक से पार्क करने के लिए अपशब्द कहे। इसके बाद उसने धमकी देने के उद्देश्य से अपनी पिस्टल निकाली और सुल्तान के सिर पर बट से वार कर दिया। सुल्तान को गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसके परिवार ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। सुल्तान के पिता अहमद ने बताया कि इम्मू पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। तीन साल पहले उसने पुलिस पर भी गोली चलाई थी, जिसके बाद उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed