{"_id":"65812a9a23a654145e014398","slug":"khajrana-ganesh-mandir-mahakaleshwar-temple-jitu-patwari-mp-congress-president-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: खजराना गणेश मंदिर के बाद महाकाल दर्शन करेंगे जीतू पटवारी, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष का पद ग्रहण करने निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: खजराना गणेश मंदिर के बाद महाकाल दर्शन करेंगे जीतू पटवारी, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष का पद ग्रहण करने निकले
Tue, 19 Dec 2023 11:01 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:01 AM IST
सार
इंदौर से निकलते समय जीतू पटवारी jitu patwari के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने के लिए कहा। वे मप्र कांग्रेस अध्यक्ष mp congress president बने हैं।
विज्ञापन
घर से निकलते ही जीतू पटवारी का भव्य स्वागत हुआ।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
राऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक जीतू पटवारी jitu patwari मप्र कांग्रेस अध्यक्ष mp congress president का पद ग्रहण करने के लिए आज सुबह 9 बजे इंदौर Indore से निकले। घर से निकलने के बाद वे सबसे पहले भगवान खजराना गणेश khajrana ganesh mandir के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर mahakaleshwar temple Ujjain में दर्शन करेंगे और फिर पदभार ग्रहण करने के लिए भोपाल रवाना होंगे।
घर से निकलते ही जीतू पटवारी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक साथ थे। जीतू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि सभी को लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसनी है। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं और हर मतदाता कांग्रेस की ताकत है। जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देता हूं। मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और युवाओं के सहयोग से ही मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब आने वाले समय में कांग्रेस के विचार को कैसे सामूहिक नेतृत्व के साथ घर-घर पहुंचना है मैं इस भावना को जानता हूं।
जगह जगह होगा नए कप्तान स्वागत
इंदौर से भोपाल जाने के रास्ते में जीतू पटवारी का कई जगह पर स्वागत किया जाएगा। जीतू इंदौर से सबसे पहले उज्जैन जाएंगे। यहां वह बाबा महाकाल का दर्शन करने के बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे। वह दोपहर 3 बजे भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। जीतू पटवारी 11 बजे देवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सोनकच्छ, आष्टा और सीहोर होते हुए दोपहर 3 बजे भोपाल पहुचेंगे। भोपाल पहुंचते ही जीतू का स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वह बैरागढ़, इमामी गेट बुधवारा, लिली टॉकिज, रोशनपुरा और लिंक रोड-1 से होते हुए पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुचेंगे। इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस पदभार ग्रहण समारोह में कमलनाथ और अजय सिंह व्यस्तता के कारण शामिल नहीं होंगे।