फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   khajrana ganesh mandir donation

Khajrana Ganesh Mandir: दो हजार का नोट बंद होने का डर... समय से पहले खुली दान पेटियां तो चौंक गए सब

Thu, 05 Oct 2023 09:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 05 Oct 2023 09:48 PM IST
सार

खजराना गणेश मंदिर khajrana ganesh mandir की दान पेटियों में भक्तों ने चढ़ावे में 2000 रुपए के 79 नोट भी चढ़ाए हैं, भगवान को लिखी चिट्ठियां भी मिली हैं। अब तक दो करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपए के दान की गिनती हो चुकी है।

विज्ञापन
khajrana ganesh mandir donation
नोटों और सिक्कों की गिनती का काम कल तक पूरा हो जाएगा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

खजराना गणेश मंदिर khajrana ganesh mandir की दान पेटियों से इस बार सवा दो करोड़ रुपए से ज्यादा की नकद राशि निकली है। खजराना की दान पेटियों से निकली रकम ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। भक्तों ने चढ़ावे में 2000 रुपए के 79 नोट भी चढ़ाए हैं, जिन्हें बैंक में जमा करा दिया गया है। इसके साथ ही भगवान गजानन को लिखी कुछ चिट्ठियां भी निकली हैं। 
विज्ञापन


अब तक दो करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपए के दान की गिनती हुई
खजराना के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की दान पेटियां सामान्य तौर पर 6 महीने के अंतराल पर ही खुलती हैं। इस बार 2000 रुपए के बैंक नोट बंद होने की अंतिम तिथि को देखते हुए दान पेटियों को समय से पहले खोलने का फैसला लिया गया। इस कारण मंदिर की सभी दान पेटियां अनंत चतुर्दशी को खोल दी गईं और रकम की गिनती शुरू हुई। 2000 के करेंसी नोट बंद होने की अंतिम तारीख 30 सितंबर से बढ़कर 7 अक्टूबर होने के कारण अब दान राशि की गिनती का अंतिम दौर चल रहा है। अब तक दो करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपए के दान की गिनती हो चुकी है। खजराना गणेश मंदिर समिति के प्रशासक घनश्याम शुक्ला के मुताबिक 7 तारीख को एक बार फिर दान पेटियों को चेक किया जाएगा, ताकि उनमें कोई 2000 का नोट शेष न रह जाए।
विज्ञापन


कल तक गिनती का काम पूरा हो जाएगा
इस बार भक्तों ने जमकर दान दिया है। इससे पहले 6 महीने में भी कभी खजराना मंदिर को इतना दान नहीं मिला। नकदी के अलावा दान पेटी में सोने चांदी के जेवर, विदेशी मुद्रा और गणेश जी को लिखी चिट्ठियां भी दानपेटी में से निकली हैं। नोटों और सिक्कों की गिनती का काम कल तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed