फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Kerala nagar Nigam commissioner Sanjeev Kumar died in indore

Indore: केरल के नगर निगम कमिश्नर की इंदौर में मौत, भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत

Wed, 18 Oct 2023 01:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 18 Oct 2023 01:36 PM IST
सार

स्वच्छता की जानकारियां लेने के लिए अपनी टीम के साथ इंदौर पहुंचे थे केरल के नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार

विज्ञापन
Kerala nagar Nigam commissioner Sanjeev Kumar died in indore
इंदौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार (47) की मंगलवार रात इंदौर के होटल में मौत हो गई। वे 50 सदस्यों की टीम के साथ इंदौर में दौरे पर आए थे। यह टीम इंदौर में स्वच्छता को लेकर दौरे पर थी। सभी सदस्य होटल प्राइड में रुके थे।
विज्ञापन

 

मंगलवार रात भोजन करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना के बाद इंदौर नगर निगम के अफसर मौके पर पहुंचे और उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन

 

निगम कमिश्नर पहुंचीं, प्लेन से जाएगा शव

सूचना के बाद मंगलवार रात में ही इंदौर के नगर निगम अफसरों का दल अस्पताल पहुंचा। इंदौर नगर निगम की कमिश्नर हर्षितासिंह भी एमवाय अस्पताल पहुंची। यहां अधिकारियों ने जानकारी दी की मंगलवार रात यहां केरला के निगम कमिश्नर संजीत कुमार (47) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्लेन से शव भेजेंगे

जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद प्लेन से शव को केरल भेजने की तैयारी कर ली गई है। शव को एंबुलेंस से एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया है। उनके साथ केरल के अधिकारियों की एक टीम भी साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed