फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   karni sena protest against Adipurush

Adipurush: आदिपुरुष के डायरेक्टर को इंदौर से कालिख पोतने मुंबई गए, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 07:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 26 Jun 2023 07:33 PM IST
सार

करणी सेना के पदाधिकारियों ने मुंबई में किया प्रदर्शन, बोले आदिपुरुष फिल्म से हिन्दू समाज की भावना आहत हुई, धर्म व संस्कृति से खिलवाड़ नहीं सहेगा हिन्दू समाज
 

विज्ञापन
karni sena protest against Adipurush
मुंबई में करणी सेना के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

फिल्म आदिपुरुष का विरोध करने करणी सेना के पदाधिकारी इंदौर से मुंबई पहुंचे। मुंबई में आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत के घर के बाहर करणी सेना ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। क्षत्रिय करणी सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने ओम रावत को चेतावनी दी थी कि वह आदिपुरुष फिल्म का प्रदर्शन बंद करें। करणी सेना की इस चेतावनी को डायरेक्टर ओम रावत ने नहीं माना और आदिपुरुष फिल्म का प्रदर्शन बंद नहीं किया। इसके विरोध में ही सोमवार को करणी सेना के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। करणी सेना के कार्यकर्ताओं के इस विरोध पर महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जो भी हिन्दू समाज की भावनाएं आहत करेगा उस पर कालिख पोतेंगे
इंदल सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज की भावनाओं को फिल्म ने आहत किया है। हमें गिरफ्तार किया गया लेकिन इसके बाद भी हम अपनी बात पर अड़े रहे और यह कहते हैं कि हिन्दू समाज की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाया जाएगा तो हम इसी तरह से प्रदर्शन करेंगे। हम उसका खुलकर विरोध करेंगे आगे भी अगर कोई भी डायरेक्टर इस प्रकार की मूवी बनाकर हिंदुओं की भावना आहत करेगा तो उसके घर पहुंचकर भी कालिख पोती जाएगी। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के पदाधिकारी  नारा लगा रहे थे कि शहर भी तेरा, घर भी तेरा, सर भी तेरा लेकिन जूता करणी सेना का होगा। प्रदर्शन के दौरान राजा सिंह शेखावत, इंदल सिंह राणा, एवं महाराष्ट्र और गुजरात की टीम को ठाणे, पालघर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed