फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kampel indore news accident

Indore News: कार पर गिरा ओवरलोड ट्रक, तीन बच्चों के साथ सात दबे, एक की मौत

Mon, 11 Mar 2024 09:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 11 Mar 2024 09:48 AM IST
सार

इंदौर के पास कम्पेल में हुआ हादसा। गांव वालों ने तुरंत सभी को कार से निकाला। छह लोगों की जान बचाई। 
 

विज्ञापन
kampel indore news accident
कार की हालत। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कम्पेल में हुए हादसे में एक परिवार के तीन बच्चों सहित सात लोग दब गए। कार पर गिरे ट्रक से दबे इन लोगों में से गांव वालों ने छह को बचा लिया जबकि एक की मौत हो गई। परिवार बच्चों की पैरेंट्स मीटिंग के लिए स्कूल गया था वहां से वापस घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


हार्डवेयर व्यापारी उदयनगर (देवास) निवासी सुमित जायसवाल (35) वेगनआर से कम्पेल की तरफ जा रहे थे। कार में सुमित की पत्नी पूर्णिमा (32), बेटा व्योमेश (8), बेटी मिताली (12), मां सविता (55), भाभी अंजू (38) पति अनिल जायसवाल और भतीजी काव्या (9) भी थी। वे सभी बच्चों के स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
विज्ञापन


सुमित की कार पर मुर्गीदाना की बोरियों से ओवरलोड ट्रक पलट गया। हादसे में तीन बच्चों सहित सात परिजन के साथ पूरा परिवार दब गया। घटना देवास और इंदौर जिले के बॉर्डर की है। देर रात सभी घायलों को इंदौर लाया गया। जहां उपचार के दौरान हार्डवेयर व्यापारी की भाभी अंजू (38) मौत हो गई। वहीं सोमवार को कुछ की सर्जरी हो सकती है। कम्पेल पुलिस के मुताबिक मुर्गीदाना की बोरियों से ओवरलोड ट्रक पेडमी, खंडेल होकर डबल चौकी की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed