फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kalakund heritage train: Patalpani-Kalakund heritage train will run two days a week

kalakund heritage train: सप्ताह में दो दिन चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन

Fri, 19 Jul 2024 08:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 Jul 2024 08:52 PM IST
सार

ट्रेन संख्या 52965 और 52966 पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। ट्रेनों के ठहराव की जानकारी यात्रियों को www.enquiry.indianrail.gov.in पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
kalakund heritage train: Patalpani-Kalakund heritage train will run two days a week
हेरिटेज ट्रेेेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालाकुंड-पातालपानी के झरने, पहाड़ा और हरी भरी वादियों के बीच से छुक-छुक करती ट्रेन का सफर शनिवार से शुरू होने जा रहा है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की माँग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शुरू की है।यह ट्रेन 20 जुलाई से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी। भविष्य में इसे महू स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

 

ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सुबह11.05 बजे पातालपानी से चलकर 1.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड - पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 3.34 बजे चलकर 4.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1व C2 और तीन नॉन एसी चेयर कार D1,D2व D3रहेंगे।

विज्ञापन


इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया 265 रुपये- और नॉन एसी चेयर कार का किराया 20 रुपये प्रति टिकट प्रति व्यक्ति रहेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रेन संख्या 52965 और 52966 पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। ट्रेनों के ठहराव की जानकारी यात्रियों को www.enquiry.indianrail.gov.in पर मिल जाएगी।



यह ट्रेन लंबे समय से बंद थी, जो अब फिर शुरू होगी। रेलवे ने इस ट्रेन के लिए विशेष तौर पर विस्टाडोम कोच तैयार कराए है। जिसकी बड़ी खिड़़कियों से यात्री बाहर के मनोरम दृश्य देख सकेंगे। पातालपानी से कालाकुंड की दूरी दस किलोमीटर हैै। इस सफर में ट्रेन तीन सुरंगों से होकर भी गुुजरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed