{"_id":"6522d520c80edc39310a6c75","slug":"kailash-vijayvargiya-sanjay-shukla-congress-bjp-indore-mp-election-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, दोनों मंच पर खूब बतियाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, दोनों मंच पर खूब बतियाए
Sun, 08 Oct 2023 09:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 08 Oct 2023 09:43 PM IST
सार
एक दूसरे पर बयानों के हमले कर रहे शुक्ला और विजयवर्गीय जैन समाज के कार्यक्रम में अलग ही रंग में दिखे। मंच पर बैठकर भी दोनों ने खूब चर्चा की।
विज्ञापन
संजय शुक्ला और कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र क्रमांक एक से दावेदारी कर रहे कांग्रेस के संजय शुक्ला और भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय रविवार को अलग ही रंग में दिखे। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने गोम्मटगिरी पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस पर विजयवर्गीय ने उन्हें गले लगाकर पास बैठाया और फिर दोनों नेताओं ने एक साथ बैठकर चर्चाएं की और जैन मुनि के प्रवचन सुने। इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय को अपना प्रत्याशी बनाया है और वर्तमान में कांग्रेस के संजय शुक्ला यहां से विधायक हैं। संजय शुक्ला यहां से फिर से दावेदारी कर रहे हैं और इसके लिए जमकर मेहनत भी कर रहे हैं। पूरी संभावना है कि उन्हें ही यहां से कांग्रेस फिर से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारेगी।
बयानबाजी की वजह से चर्चा में
दोनों ही नेता इन दिनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की वजह से चर्चा में हैं। यह सीट सबसे चर्चा वाली सीट बन चुकी है। हालांकि रविवार को दोनों अलग ही रंग में नजर आए। शुक्ला ने कहा कि विजयवर्गीय मेरे आदरणीय हैं औऱ विजयवर्गीय ने भी शुक्ला को गले लगाकर उनसे खूब चर्चा की।
विज्ञापन
बयानबाजी की वजह से चर्चा में
दोनों ही नेता इन दिनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की वजह से चर्चा में हैं। यह सीट सबसे चर्चा वाली सीट बन चुकी है। हालांकि रविवार को दोनों अलग ही रंग में नजर आए। शुक्ला ने कहा कि विजयवर्गीय मेरे आदरणीय हैं औऱ विजयवर्गीय ने भी शुक्ला को गले लगाकर उनसे खूब चर्चा की।
विज्ञापन
