फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kailash vijayvargiya manoj patel controversy

BJP: भाजपा विधायक पटेल के समर्थकों ने जलाया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला, रिपोर्ट तलब

Tue, 02 Jan 2024 04:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Jan 2024 04:31 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा मनोज पटेल पर दिए गए बयान के बाद पटेल के समर्थक भड़क गए और उन्होंने देपालपुर में विजयवर्गीय का पुतला जलाया
 

विज्ञापन
kailash vijayvargiya manoj patel controversy
kailash vijayvargiya कैलाश विजयवर्गीय manoj patel मनोज पटेल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाने के मामले को संगठन ने गंभीरता से लिया है। गौरतलब है कि देपालपुर विधायक मनोज पटेल के समर्थकों ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया था। सोमवार को भाजपा आलाकमान ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी भोपाल तलब की है। जिसके बाद इंदौर बीजेपी संगठन ने अपनी तरफ से जानकारी बनाकर सोमवार देर शाम अनुशासन समिति को भेज दी है। वहीं पूरे मामले को लेकर देपालपुर विधायक मनोज पटेल की तरफ से किसी भी प्रकार का बयान अभी नहीं आया है।
विज्ञापन


बीजेपी इंदौर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष घनश्याम नारौलिया ने बताया कि इस घटनाक्रम में ऐसा कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है जिसे किसी प्रकार की जवाबदारी सौंपी गई हो। हमने रिपोर्ट बनाकर अनुशासन समिति को सौंप दी है। देपालपुर में हुए घटनाक्रम की जांच में यह सामने आया है कि जिन लोगों ने पुतला फूंका है, वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता व देपालपुर के आम लोग या समर्थक हैं। आगे की जो भी कार्रवाई होना है वह भोपाल से अनुशासन समिति की अनुशंसा पर ही होगी। बता दें कि रविवार को देपालपुर के गौतमपुरा में विधायक मनोज पटेल के समर्थकों ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से नाराज होकर विजयवर्गीय का पुतला बीजेपी कार्यालय के बाहर जलाया था। 
विज्ञापन


क्या कहा था कैलाश विजयवर्गीय ने
कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा की बैठक में कहा था इस बार के चुनाव में मनोज पटेल जैसे विधायक भी जीत गए हैं। इस बात पर पटेल के समर्थक नाराज हो गए और उन्होंने देपालपुर में ही कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed