{"_id":"65f6bf2dfb73299af40a58ae","slug":"kailash-vijayvargiya-bsf-event-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: विजयवर्गीय बोले मंदिर बनवाने में कहीं भी कोई समस्या आए हमसे संपर्क करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: विजयवर्गीय बोले मंदिर बनवाने में कहीं भी कोई समस्या आए हमसे संपर्क करें
Sun, 17 Mar 2024 03:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:30 PM IST
सार
ऑल इंडिया बीएसएफ एक्समैन वेलफेयर एसोसिएशन इंदौर के कार्यक्रम में बोले विजयवर्गीय
विज्ञापन
Indore
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
हम अभी मंदिर ही तो बनवा रहे हैं। मंदिर के निर्माण के लिए कहीं पर भी किसी भी तरह के सहयोग की जरूरत हो तो आप तुरंत हमसे संपर्क कर सकते हैं। यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय Kailash Vijayvargiya ने बीएसएफ सीएसडब्ल्यूटी कैंपस में कही। कैंपस में बन रहे मंदिर में मदद करने के लिए बीएसएफ एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने निवेदन किया तो विजयवर्गीय ने तुरंत कहा कि आप लोग जितनी भी मदद जुटा सकते हैं जुटा लीजिए इसके बाद जो भी जरूरत लगेगी आप मुझे बता दीजिए मैं पूरी करवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन में आ रही समस्याओं पर हुई बात
बीएसएफ के कई रिटायर्ड अधिकारियों ने पेंशन और अन्य विषयों पर आ रही समस्याओं को कार्यक्रम में सामने रखा। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया बीएसएफ एक्समैन वेलफेयर एसोसिएशन इंदौर के अजय कुमार जैन ने बताया कि हर साल होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीएसएफ से रिटायर्ड अधिकारियों की परेशानियों को सुनना और उन्हें हल करना है। साल में एक बार सभी का इस बहाने एक दूसरे से मिलना भी हो जाता है और रिटायरमेंट के बाद के समय को वह किस तरह से उपयोग कर सकते हैं इस पर भी चर्चा होती है।
विज्ञापन
