फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kailash vijayvargiya birthday gym fitness pm modi

Indore News: जन्मदिन पर जिम में पसीना बहाते दिखे कैलाश विजयवर्गीय, बोले मैं 65 पार लेकिन...

Sat, 22 Apr 2023 07:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 22 Apr 2023 07:27 PM IST
सार

जन्मदिन के मौके पर जारी इस वीडियो में उन्होंने अपने दोस्तों और नौजवानों से एक गिफ्ट मांगा है और कहा है कि प्रतिदिन व्यायाम करें और अपने लिए एक घंटा निकालें।

विज्ञापन
kailash vijayvargiya birthday gym fitness pm modi
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। आज उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन भी खासी सुर्खियां बटोरीं। इस बार सुर्खियों की वजह उनका फिटनेस मंत्र रहा। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसमें वे एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वे सामान्य व्यायाम के साथ इसमें पुशअप और वेट लिफ्टिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक इंस्ट्रक्टर भी खड़ा दिख रहा है। जन्मदिन के मौके पर जारी इस वीडियो में उन्होंने अपने दोस्तों और नौजवानों से एक गिफ्ट मांगा है और कहा है कि प्रतिदिन व्यायाम करें और अपने लिए एक घंटा निकालें। मेरे लिए यही आपका सबसे बड़ा गिफ्ट होगा। 
विज्ञापन


वीडियो में यह बोले विजयवर्गीय...
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है और स्वस्थ मन में स्वस्थ विचार आते हैं। स्वस्थ विचार आते हैं तो व्यक्ति काम भी अच्छा करता है। पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है हम स्वस्थ रहें। देश के प्रधानमंत्री अपने लिए एक घंटा निकालते हैं। देश के गृहमंत्री स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा निकालते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा एक घंटा निकालते हैं। आप भी अपने लिए रोज एक घंटा निकालें। मैं 65 प्लस हूं, पिछले 45 साल से रोजाना एक्सरसाइज करता हूं। आप भी व्यायाम करिए, स्वस्थ रहिए। आप स्वस्थ रहेंगे, परिवार स्वस्थ रहेगा। परिवार स्वस्थ रहेगा, तो देश स्वस्थ रहेगा। देश के प्रधानमंत्री ने लक्ष्य दिया है 2047 में हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है। जब तक यहां के नागरिक शक्तिशाली नहीं होंगे, तब तक देश शक्तिशाली नहीं हो सकता। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम करें। अपने लिए एक घंटा निकालें। आज मैं अपने जन्मदिन पर आपसे गिफ्ट लेना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे ये गिफ्ट देंगे। आप स्वयं स्वस्थ रहेंगे, अपने परिवार को स्वस्थ रखेंगे। 2047 में हमें एक सशक्त भारत बनाना है। इसका संकल्प ले। भारत माता की जय।
विज्ञापन


शहर में कई आयोजन
कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के लोकप्रिय नेता हैं और उनके जन्मदिन पर कई जगह आयोजन रखे गए हैं। उनके बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। बड़ी संख्या में कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक उनके लिए आज पोस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed