फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kahn river indore news water crisis recharge harvesting

Indore News: कान्ह नदी बीमार थी, सरकार ने उसे डॉक्टर को नहीं ब्यूटीशियन को दिखाया, करोड़ों रुपए बर्बाद किए

Tue, 23 Apr 2024 07:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 23 Apr 2024 07:41 PM IST
सार

पानी वाले बाबा के नाम से प्रख्यात जल संवर्धक डॉ. राजेन्द्रसिंह ने महापौर के सामने सरकार और प्रशासन की गलतियां बताई
 

विज्ञापन
kahn river indore news water crisis recharge harvesting
डॉ. राजेन्द्रसिंह ने इंदौर के महापौर के सामने शहर के प्रबुद्धजन को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

यदि कोई बीमार होता है तो हम उसे डॉक्टर के पास ले जाते हैं। कान्ह नदी बीमार है लेकिन सरकार ने उसे डाक्टर को नहीं दिखाया। सरकार ने उसे ब्यूटीशियन को दिखाया। करोड़ों रुपए लगाकर उसकी खूबसूरती बढ़ाने का काम किया पर उसका इलाज नहीं किया। इसलिए करोड़ों रुपए बर्बाद हो गए। तल्ख लहजे में यह बात प्रख्यात जल संवर्धक डॉ. राजेन्द्रसिंह ने सेवा सुरभि के आयोजन में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने शहर के प्रबुद्धजन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपके शहर की नदी आईसीयू में है। वह जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रही है। इसी तरह आप सभी के भी प्राण संकट में हैं। जिस शहर की नदी सूख जाती है वहां के लोगों के प्राण भी संकट में आ जाते हैं। अब समय बहुत कम बचा है लेकिन अभी भी कान्ह नदी को बचाने का प्रयास किया जा सकता है, बशर्ते प्रयास सही दिशा में हों। 
विज्ञापन


बिगड़ गया है इंदौर
राजेन्द्रसिंह ने कहा कि इंदौर को ईश्वर का वरदान है। इस शहर के पास सबकुछ है इसलिए यह बिगड़ गया है। आज यहां पानी की कमी है, प्रदूषण है। शहर को एक अभियान के रूप में अपनी नई पीढ़ी के लिए प्रकृति को बचाना होगा, नदियों, कुओं, बावड़ियों को संवारना होगा। उन्होंने कहा इंदौर को वाटर लिट्रेसी सीखना होगी। बच्चों को हम क्या देकर जाएंगे। क्या वे नदियों की खूबसूरती देख पाएंगे। 
विज्ञापन


पानी के लिए दुनिया लड़ रही और हम पानी बर्बाद कर रहे
राजेन्द्र्सिंह ने कहा कि आजादी के बाद हमने देश को संवारा नहीं है बल्कि बर्बाद कर दिया है। आजादी के समय देश में चार प्रतिशत जमीन सूखी थी। इसमें मप्र की एक इंच जमीन भी नहीं थी। आज देश की 62 प्रतिशत जमीन सूख रही है। यहां जमीन में से पानी निकाला तो जाता है पर रिचार्ज नहीं होता। उन्होंने कहा कि बादल और बारिश की हर एक बूंद सहेजना जरूरी है। आज दुनियाभर में एक दर्जन युद्ध पानी की वजह से चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के पानी में जहर मिला रही सरकारें
राजेन्द्रसिंह ने कहा कि सरकारें नदियों के पानी में सीवरेज का पानी मिला रही हैं। हम अपनी नदियों में जहर मिला रहे हैं। रिवर और सीवर अलग रखें। नदी के पानी में जहर नहीं होना चाहिए। 


समय रहते इंदौर के हालात सुधर जाएंगे- महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि निगम ने एक लाख घरों में वाटर हार्वेस्टिंग लगवाया है। वंदे जलम अभियान के तहत हम 27 तालाबों की चैनल खोल रहे हैं। इस साल से इनमें पिछले साल से ज्यादा पानी भरा जाएगा। नर्मदा के चौथे चरण का पानी भी लाने की तैयारी है। इंदौर के हालात हम बिगड़ने नहीं देंगे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सेवा सुरभि के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। संजय पटेल ने मंच संचालन किया। ओपी जोशी, अतुल सेठ, अरुण एस भटनागर ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। ओम प्रकाश नरेड़ा ने महापौर को जल संकट से बचाव के लिए तैयार किया गया ड्राफ्ट सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed