फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jyotiraditya scindia on India alliance

Indore: सनातन पर हमला करने वाले इंडिया गठबंधन को नष्ट कर देगी जनता

Fri, 15 Sep 2023 02:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 15 Sep 2023 02:30 PM IST
सार

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

विज्ञापन
Jyotiraditya scindia on India alliance
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जो भी सनातन को नष्ट करने की बात कहेगा जनता उसे खुद नष्ट कर देगी। आज इंडिया गठबंधन सनातन को नष्ट करने की बातें करता है लेकिन जनता भविष्य में उसे इसके परिणाम दिखा देगी। महात्मा गांधी ने जीवन के अंतिम समय तक सनातन धर्म का पालन किया और आज कांग्रेस पार्टी और उनका गठबंधन सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करता है।यह बातें केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। 
विज्ञापन

 

सनातन को खत्म करना मतलब देश की नींव पर हमला

सिंधिया ने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करता है। उत्तर प्रदेश, बिहार में जिस तरह के गठबंधन चले और मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह ने जिस तरह तुष्टिकरण की राजनीति की, उसे जनता ने भली भांति देखा है। आज जब इस गठबंधन की एक पार्टी सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहती है तो बाकी सभी पार्टियां चुप रहती हैं। यह बताता है कि देश की नींव को कमजोर करने का इस गठबंधन का कैसा प्रयास है। उनके गठबंधन में एक दल ऐसा भी है जो कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने की बात पर आपत्ति लेता है।

विज्ञापन

 

इंडिया गठबंधन का दिल काला

इंडिया गठबंधन द्वारा कुछ पत्रकारों को ब्लैकलिस्टेड करने की बात पर सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों के दिल काले होते हैं वही इस तरह के काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed