{"_id":"63d9357e56476c1d1c430078","slug":"jewelry-worth-thirty-lakhs-was-stolen-by-the-old-servant-of-indore-s-sweet-merchant-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के मिठाई व्यापारी के यहां पुराने नौकर ने ही चुराए थे 30 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के मिठाई व्यापारी के यहां पुराने नौकर ने ही चुराए थे 30 लाख के जेवर
Tue, 31 Jan 2023 09:07 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 31 Jan 2023 09:07 PM IST
सार
इंदौर में एक मिठाई व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। चोर व्यापारी के यहां का पुराना नौकर ही निकला। जेवर चुराने के बाद उसनेे नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर के पॉश इलाके साकेत नगर में एक मिठाई व्यापारी के यहां हुई 30 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश हो गया। चोर व्यापारी के यहां का पूर्व नौकर ही निकला। वह जेवर चुराकर राजस्थान चला गया था। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जेवर आदि राजस्थान में बेच दिए।
विज्ञापन
मिठाई व्यापारी यूनिक जैन के यहां 22 दिसंबर को चोरी हो गई थी। चोर हीरे, सोने-चांदी के जेवर ले गया था। पुलिस ने घर और दुकान पर काम करने वाले नौकरों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। जांच में उन नौकरों की भूमिका भी पुलिस अफसरों को नजर नहीं आई।
विज्ञापन
अफसरों ने फरियादी से पुराने नौकरों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को विक्रम नामक नौकर काम छोड़कर चला गया था। वह नंदानगर में रहने लगा था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी का कुछ माल जब्त कर लिया, जबकि कुछ माल उसने राजस्थान में बेच दिया था।
विज्ञापन
धीरे-धीरे चुराए जेवर
पुलिस को आरोपी विक्रम ने बताया कि उसने परिवार के सदस्यों को अलमारी में जेवर रखते हुए देख लिया था। इसके बाद वह मौका देखकर जेवर चुराने लगा। धीरे-धीरे उसने 30 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए थे, लेकिन परिजनों को शक नहीं हुआ। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। किसी को शक न हो, इसलिए उसने चोरी का सामान भी इंदौर में नहीं बेचा। कुछ जेवर विक्रम ने राजस्थान जाकर दो लाख रुपये में बेचे थे।
