{"_id":"64e4ca68991d396a9f0b8422","slug":"it-engineer-took-a-loan-of-crores-of-rupees-for-the-project-committed-suicide-when-the-project-failed-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: आईटी इंजीनियर ने प्रोजेक्ट के लिए लिया करोड़ों रुपए का कर्ज, प्रोजेक्ट फेल हुए तो सुसाइड कर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आईटी इंजीनियर ने प्रोजेक्ट के लिए लिया करोड़ों रुपए का कर्ज, प्रोजेक्ट फेल हुए तो सुसाइड कर लिया
Tue, 22 Aug 2023 08:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:17 PM IST
सार
पुलिस को अभी इस बात पर संशय है कि कमलेश ने किस वजह से कर्ज लिया। इस विषय में पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
आईटी इंजीनियर कमलेश पुरोहित
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इंदौर में एक आईटी इंजीनियर ने कर्ज के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। सुसाइड नोट में कई कारों के नाम लिखे हैं। इसमें यह भी लिखा है कि वह किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था लेकिन प्रोजेक्ट फेल होने के बाद वह लगातार कर्ज में डूबता गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
मृतक का नाम कमलेश पुरोहित निवासी छत्रीपुरा है। एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि कमलेश कई वर्षों से आईटी इंजीनियरिंग की कंपनी में काम कर रहा था। नौकरी के साथ में कमलेश ने कई अन्य प्रोजेक्ट भी हाथ में लिए थे। इन पर वह पार्ट टाइम काम कर रहा था। अतिरिक्त आय के लिए उसने यह प्रोजेक्ट शुरू किए लेकिन यह काम जम नहीं पाया और लगातार बिगड़ता गया। इन प्रोजेक्ट के लिए उनसे बाजार से लाखों रुपए उधार भी लिए। प्रोजेक्ट फेल होने के बाद कर्जदार रुपए वापस मांगने लगे। इससे कमलेश परेशान रहने लगा और इसी वजह से उसने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
करोड़ों रुपए के कर्ज का कारण साफ नहीं
पुलिस को अभी इस बात पर संशय है कि कमलेश ने किस वजह से कर्ज लिया। इस विषय में पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में यही बातें लिखी हैं कि कर्ज की वजह से सुसाइड की है और प्रोजेक्ट का जिक्र है लेकिन अभी इस पर जांच की जा रही है।