फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   IT engineer arrested for pressurizing father-in-law for religion change, demanded two lakhs from father-in-la

Indore: धर्म परिवर्तन के लिए ससुर पर दबाव बना रहा आईटी इंजीनियर गिरफ्तार, ससुर से मांगेे थे दो लाख

Wed, 02 Aug 2023 02:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Aug 2023 02:40 PM IST
सार

विजय नगर पुलिस के अनुसार गंगादेवी नगर निवासी दयाराम गौर ने थाने में दामाद सैय्यद इम्तियाज  के खिलाफ जबरन धर्म बदलने की शिकायत की। दयाराम ने बताया कि  उन्होंने अपनी बेटी को नौकरी के लिए हैदराबाद भेजा था। वहां सैय्यद ने बहला-फुसला कर उससे शादी कर ली।

विज्ञापन
IT engineer arrested for pressurizing father-in-law for religion change, demanded two lakhs from father-in-la
पुलिस की गिरफ्तर मेें आरोपी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विजय नगर पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। युवक ने इंदौर निवासी युवती से हैदराबाद में शादी कर ली थी। युवती भी इंजीनियर है। युवती ने अपने परिजनों से भी शादी की बात छुपाई थी। युवक हैदराबाद का निवासी है।

विज्ञापन


विजय नगर पुलिस के अनुसार गंगादेवी नगर निवासी दयाराम गौर ने थाने में दामाद सैय्यद इम्तियाज निवासी हैदराबाद के खिलाफ जबरन धर्म बदलने की शिकायत की। दयाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को नौकरी के लिए हैदराबाद भेजा था। वहां सैय्यद ने बहला-फुसला कर उससे शादी कर ली।
विज्ञापन


अब इंदौर आकर वह धमका रहा था कि या तो बेटी की तरह तुम भी धर्म परिवर्तन कर लो, या फिर दो लाख रुपये दो। मैने तुम्हारी बेटी से निकाह कर लिया है। यदि दो लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी बेटी के फोटो वायरल कर दूंगा। पिता ने इनकार किया तो कहने लगा कि तुम्हे भी अपना धर्म बदलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाॅब केे लिए गई थी हैदराबाद बेटी

फरियादी की बेटी ने इंदौर के एक काॅलेज से साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है और उसकी अच्छे पैकेज पर हैदराबाद मेें जाॅब लग गई। वहां मुस्लिम युवक ने उससे शादी र कर ली और जबरन अपने रीति रिवाज भी बेटी पर थोपता है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed