फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   isro ex chairman k sivan iit indore interview india space innovation science

Indore News: 2040 में चंद्रमा पर कदम रखेगा भारतीय नागरिक, 2035 तक तैयार हो जाएगा हमारा अंतरिक्ष स्टेशन

Sat, 13 Jul 2024 10:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 13 Jul 2024 10:12 PM IST
सार

इसरो के पूर्व चीफ के सिवन ने अमर उजाला से बातचीत में बताई भारत की महत्वपूर्ण योजनाएं, दुनिया में छाने को तैयार हैं भारतीय तकनीकें
 

विज्ञापन
isro ex chairman k sivan iit indore interview india space innovation science
इसरो के पूर्व चीफ के सिवन (बाएं), समीर कामथ चेयरमैन डीआरडीओ (मध्य), हिमांशु राय आईआईएम डायरेक्टर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

दुनियाभर में अपने विज्ञान का डंका बजा रहा भारत अब नए कीर्तिमान रचने जा रहा है। इसरो के पूर्व चीफ के सिवन ने आईआईटी इंदौर के दीक्षांत समारोह में अमर उजाला से बातचीत में बताया कि भारत अब तीन बड़े प्रोजेक्ट लांच कर रहा है जिनकी सफलता के बाद दुनिया में भारत का कद और भी अधिक बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन


पहला प्रोजेक्ट - चंद्रयान मिशन 4
इसरो ने चंद्रयान 4 मिशन पर काम शुरू कर दिया है। के सिवन ने बताया कि इसमें हम चंद्रमा पर जाकर वापस आने का प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हम चंद्रमा पर अपना चंद्रयान उतारकर वहां के सैंपल कलेक्ट करें और चंद्रयान को वापस बुलाकर उन सैंपल का अपनी लैब में अध्य्यन कर सकें। 
विज्ञापन


दूसरा प्रोजेक्ट - अंतरिक्ष स्टेशन
के सिवन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार हम अब एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके तहत हम 2035 तक अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन तैयार कर लेंगे। इसके लिए एक नेशनल लेवल कमेटी बनाई गई है जो समय रहते इस पर काम शुरू कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा प्रोजेक्ट - गगनयान
इन दोनों प्रोजेक्ट के साथ सबसे अधिक महत्वाकांक्षी तीसरे बड़े प्रोजेक्ट पर भी इसरो काम शुरू कर चुका है। इस प्रोजेक्ट को नाम दिया गया है गगनयान। इस प्रोजेक्ट के तहत 2040 में भारत पहली बार चंद्रमा पर किसी भारतीय नागरिक को उतारेगा। 


दूसरे देशों की मदद लेना जरूरी, रूस ने हमेशा साथ दिया
के सिवन ने कहा कि दूसरे देशों की स्पेस एजेंसी की मदद लेना जरूरी है। पूरी दुनिया विज्ञान के क्षेत्र में एक दूसरे की मदद करके आगे बढ़ रही है। किसी की एक क्षेत्र में विशेषज्ञता है तो किसी की दूसरे क्षेत्र में। इसलिए हमें एक दूसरे की मदद करना चाहिए। सिवन ने पीएम मोदी की हाल में हुई रूस की यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रूस ने भारत के अंतरिक्ष मिशन को सफल बनाने के लिए हमेशा मदद की है और वह आगे भी मदद करता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed