फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ishq Vishk rebound shahid kapoor rohit saraf pashmina roshan jibran khan naila grewal

Ishq Vishk: इंदौर आई इश्क विश्क की टीम, नए जमाने के प्यार और परेशानियों पर की चर्चा

Wed, 19 Jun 2024 01:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 19 Jun 2024 01:27 PM IST
सार

इश्क विश्क रिबाउंड फील्म की टीम इंदौर पहुंची, आज की जनरेशन और प्यार की कहानियों पर हुई बातचीत
 

विज्ञापन
Ishq Vishk rebound shahid kapoor rohit saraf pashmina roshan jibran khan naila grewal
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म इश्क विश्क तो आपको याद ही होगी। इसी फिल्म से शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। अब एक नई फिल्म आई है इश्क विश्क रिबाउंड। इसके स्टार नए जमाने की नई जनरेशन को दिखा रहे हैं। इस नई फिल्म में हैं रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नायला ग्रेवाल। उनके गाने पहले से ही चार्टबस्टर बन चुके हैं, जो फैंस को शानदार धुनों पर झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


किस्मत से मिलती हैं अच्छी फिल्में
फिल्म की रिलीज से पहले, कलाकार अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर शहर पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते समय, रोहित सराफ ने कहा, यह वास्तव में एक विशेष फिल्म है। हम बहुत खुश हैं कि आज हमें इसी फिल्म में काम करने का मौका मिला। मेरा मानना है कि सफलता में जितना बड़ा हाथ मेहतन का होता है उतना ही किस्मत का भी होता है। हमें इतना बड़ा मौका देने के लिए हमारे निर्माताओं, रमेश तौरानी और जया तौरानी का धन्यवाद। हम सभी ने अपना दिल और जान लगा दी है और मुझे उम्मीद है कि हर कोई सिनेमाघरों में जाकर इसे देखेगा और हमें ढेर सारा प्यार देगा।
विज्ञापन


नए जमाने में प्यार की नई उलझनें हैं 
पश्मीना ने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये मेरी पहली फिल्म के रिलीज वीक का वक्त है। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं कि हर कोई हमारी मेहनत को पर्दे पर देखेगा। मुझे उम्मीद है कि खासकर जेन जी इस फिल्म से जुड़ाव महसूस कर पाएगा क्योंकि 'इश्क विश्क रिबाउंड' के जरिए हमने कोशिश की है आज के जमाने के मुद्दों और प्यार की उलझनों को दिखाने की। जिब्रान ने साझा किया,  इतने सारे लोगों के सामने खड़े होकर अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करना अविश्वसनीय है। रमेश जी को इश्क विश्क प्यार व्यार और गोरे गोरे मुखड़े पे जैसे अविस्मरणीय गाने देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम उम्मीद करते हैं कि इश्क विश्क रिबाउंड की रिलीज के बाद भी आप हमें जो प्यार दे रहे हैं वह बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 दुकान पर इंदौरी जायकों को लुत्फ लिया
नायला ने आगे कहा, मैंने हमेशा एक बॉलीवुड गाने का सपना देखा है जिसमें मैं धीमी गति में नाच सकूं और आज मैं इश्क विश्क रिबाउंड के साथ अपना सपना जी रही हूं। मुझे आज भी हमारी शूटिंग का पहला दिन याद है, यह सब कल की तरह ही लगता है। यह फिल्म हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह बनाए रखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, कलाकारों ने प्रसिद्ध छप्पन का भी दौरा किया और स्वादिष्ट चाट का मजा लिया। निपुण धर्माधिकारी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नायला ग्रेवाल हैं। कहानी आधुनिक प्यार, रिश्तों और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed