फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   instagram love scam obscene pictures of many Hindu girls found in mobile

Indore News मोबाइल में मिली कई हिन्दू लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया

Thu, 19 Jan 2023 03:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Jan 2023 03:54 PM IST
सार

इंदौर में इंस्टाग्राम के माध्यम से हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने पुणे के ताड़ी वाल रोड पर रहने वाले युवक सदन खान पिता सादिक खान के खिलाफ प्रतिबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
instagram love scam obscene pictures of many Hindu girls found in mobile
इंस्टाग्राम से हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के मामले देशभर में बढ़ते ही जा रहे हैं। इंदौर में पुणे के एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है जो नाम बदलकर हिन्दू लड़कियों को फंसाता था। बजरंग दल के विभाग संयोजक तनु शर्मा के मुताबिक पुणे में रहने वाले सदन खान ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर कई हिंदू लड़कियों को फंसाया। उन्हें यह जानकारी मिली थी कि वह इंदौर में एक लड़की से मिलने आया है। जानकारी मिलने के बाद वह उस स्थान पर पहुंचे और पहले उससे बातचीत की। बातचीत में उसने अपना नाम हिंदू बताया, जब उन्होंने उसकी पिटाई की तो उसने अपना सही नाम सदन खान पिता सादिक खान बताया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर भंवरकुआं पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


रिक्शा वाले ने किया खुलासा 
सादिक जब इंदौर में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया तो उसने वहां पर एक ऑटोरिक्शा किया। रिक्शा में वह अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उसके बाद उसने ऑटो में अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया। रिक्शा चालक को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उसने यह जानकारी बजरंग दल में अपने परिजनों को दे दी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


मोबाइल में कई हिन्दू लड़कियों की तस्वीरें
बजरंग दल के तनु शर्मा ने बताया कि सदन खान के मोबाइल में कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं। वह सभी लड़कियां हिंदू हैं। पुलिस अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं छात्रा को पुलिसकर्मियों ने थाने पर बुलाया लेकिन उसके परिजन ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक मोबाइल में मिली तस्वीरों से अन्य छात्राओं की भी जानकारी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को जागरूक करना जरूरी, जरूरी जानकारियां उनसे शेयर करें 
पिछले कुछ समय से इंदौर में सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को फंसाने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. पुलिस लगातार इसके लिए जागरूकता अभियान चला रही है लेकिन लापरवाही से लड़कियां शिकार बन रही हैं और जीवन बर्बाद कर रही हैं. पुलिस का कहना है जितना हो सके अपने बच्चों से जरूरी जानकारियां शेयर करें. उन्हें साइबर और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं. पुलिस द्वारा दी जा रही जरूरी जानकारियां भी उनसे शेयर करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed