फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Injured youth died in overtaking dispute, was returning home after court marriage from Bhopal

Indore:ओवरटेक के विवाद में घायल युवक की जान गई, भोपाल से कोर्ट मैरेज कर घर लौट रहा था

Mon, 14 Aug 2023 09:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 14 Aug 2023 09:14 PM IST
सार

इस वारदात में मुख्य आरोपी सद्दाम पिता सईद निवासी मूसाखेड़ी है। उसके खिलाफ पहले भी कुछ थानों में प्रकरण दर्ज हो चुके है। वह एमवाय अस्पताल में एम्बुलेंस चलाता है। वहां रंगदारी के मामले में भी उस पर एक केस दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
Injured youth died in overtaking dispute, was returning home after court marriage from Bhopal
दीपक जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

ओवरटेक करने की बात पर हुए विवाद में घायल हुए दो भाईयों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। आरोपी रात को पब में पार्टी कर लौट रहे थे। कनाडि़या बायपास के समीप कार से जा रहे सोंधिया परिवार के सदस्यों पर आरोपियों ने हमला किया था।। परिवार के लोग भोपाल से शांति नगर महू में अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

कनाडि़या बायपास के पास उनकी कार को एक दूसरी कार ने ओवरटेक किया था। इसका विरोध कार चला रहे राजकुमार ने किया। इस बात पर दूसरी कार में सवार युवक नाराज हो गए और  उन्होंने राजकुमार और उनके भाई दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। दीपक को सीने में चाकू के गहरे घाव थे। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायलों के परिजन चाकू मारने वाले बदमाशों की कार के नंबर भी नोट नहीं कर पाए थे ।पुलिस ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा लिया।

विज्ञापन

इस वारदात में मुख्य आरोपी सद्दाम पिता सईद निवासी मूसाखेड़ी है। उसके खिलाफ पहले भी कुछ थानों में प्रकरण दर्ज हो चुके है। वह एमवाय अस्पताल में एम्बुलेंस चलाता है। वहां रंगदारी के मामले में भी उस पर एक केस दर्ज हो चुका है। सद्दाम अपने चार दोस्तों के साथ पब से नशा कर लौट रहा था। उसमें एक युवती भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सद्दाम ने ही दोनो भाईयों को चाकू मारे। दीपक की उपचार के दौरान मौत हुई। वह भोपाल से कोर्ट मैरेज कर लौट रहा था। पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के हाथ और पैर पर गिरफ्तारी के बाद हाथ और पैर पर प्लास्टर भी चढ़ा दिखाई दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed