फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Zoo tiger lion animal entry charges attraction

Indore News: शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को जन्म दिया

Tue, 25 Apr 2023 03:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 25 Apr 2023 03:09 PM IST
सार

इंदौर के चिड़ियाघर में आकर्षण के केंद्र बढ़ते ही जा रहे हैं यहां पर नए जानवर भी आने वाले हैं

विज्ञापन
Indore Zoo tiger lion animal entry charges attraction
इंदौर के चिड़ियाघर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। मंगलवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव यहां पहुंचे और कहा कि सुंदरी ने दो दिन पहले यह खुशखबरी दी थी। यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां पर शेरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सुंदरी दो साल पहले भी दो शावकों को जन्म दे चुकी है। अब फिर से उसने इंदौर के लिए नया आकर्षण दिया है।
विज्ञापन

 

9 टाइगर और 5 शेर

जामनगर को बाघ, शेर और घड़ियाल देने के बाद भी स्थानीय चिड़ियाघर में नौ टाइगर, पांच शेर और 30 घड़ियाल हैं। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जनवरी 2023 में पांच शेर, पांच टाइगर, आठ घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी बाहर भेजी गई थी। इन्हें ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन जामनगर की 25 सदस्यीय टीम तीन विशेष एनिमल एम्बुलेंस से ले गई थीं। इसके बाद से नए दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी, बंदर और एनाकोंडा सहित कई प्रजातियों के सांपों के आने का रास्ता भी खुल गया था। 

विज्ञापन

 

प्रदेश को मिला टाइगर स्टेट का दर्जा

भार्गव ने जू में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से लगातार चीते और शेरों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है। इंदौर के प्राणी संग्रहालय को भी देश में एक अनुपम स्थान प्राप्त है। पहले भी हमारे जू में शेरनी सुंदरी ने दो साल पहले दो शावकों को जन्म दिया था। जिनके एक्सचेंज में हमने देश के दूसरे जू से कुछ एग्जॉटिक जीव-जंतु लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जल्दी यहां पर कई और जानवर भी आएंगे

जल्द ही लोग चिड़ियाघर में 60 प्रजातियों के 150 पक्षी, बंदर और सांप देख सकेंगे। यहां अभी कई और भी जानवर आने वाले हैं। भारतीय नागरिकों के लिए इंदौर के चिड़ियाघर में प्रवेश शुल्क 20 रुपए है। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए कीमत 100 रुपए रखी गई है। इसके अलावा चिड़ियाघर में स्टिल कैमरा और पाइंट शूट कैमरे से फोटो के लिए 50 रुपए चुकाने होंगे। डीएसएलआर कैमरे से फोटो के लिए 100 रुपए देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed