फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Zoo's Tiger Jamuna Becomes Mother of 10 Amid Joyful Animal Births

Indore News: चौंकाने वाली खुशखबरी, टाइगर जमुना बनी 10 बच्चों की मां

Mon, 24 Feb 2025 08:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 24 Feb 2025 08:06 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के चिड़ियाघर में लगातार खुशखबरी मिल रही है। टाइगर जमुना ने हाल ही में तीन बच्चों को जन्म देकर अब तक कुल 10 बच्चों की मां बन गई हैं। साथ ही, शेरनी ने भी दो स्वस्थ बच्चों का स्वागत किया है।

विज्ञापन
Indore Zoo's Tiger Jamuna Becomes Mother of 10 Amid Joyful Animal Births
कुछ दिन पहले शेरनी ने दो बच्चों को जन्म दिया। फोटो जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के चिड़ियाघर से लगातार खुशखबरी आ रही है। दो दिन पहले जमुना ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के प्रभारी अधिकारी उत्तम यादव ने बताया कि जमुना के बच्चों की जानकारी मिली है, हालांकि हमने भी उन्हें अभी तक देखा नहीं है। वह गुफा के अंदर ही हैं। हलचल से लग रहा है कि सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जमुना इन तीन बच्चों के साथ अब तक 10 बच्चों की मां बन चुकी है। उत्तम यादव ने बताया कि इसके साथ कुछ दिन पहले ही शेरनी ने भी दो बच्चों को जन्म दिया है। वह भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन


माहौल और रखरखाव से बढ़ रहा कुनबा
यादव ने बताया कि इसी सप्ताह में तीन बार खुशखबरी मिली है। हिप्पो का एक बच्चा हुआ है वहीं भालू के भी तीन बच्चे हुए हैं। इसके साथ जमुना ने भी तीन बच्चों को जन्म दिया है। यादव ने बताया कि जू के रखरखाव और माहौल की वजह से यहां पर लगातार जीव जंतुओं का कुनबा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


चिड़ियाघर की लोकप्रियता बढ़ रही
इंदौर के चिड़ियाघर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार के दिन तो यहां पर हजारों पर्यटक आते हैं। चिड़ियाघर में जिराफ, शेर, चीते, तेंदुए समेत पक्षी घर, स्नैक हाउस आदि आकर्षण का केंद्र है। खानपान, बच्चों के खिलौने और अन्य सुविधाएं भी इसे बेहद खास बनाती हैं। नगर निगम के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि जो जीव जंतु यहां पर नहीं हैं उन्हें भी यहां पर लाया जाए। इसके लिए देश के कई राज्यों के चिड़ियाघरों से बातचीत की जा रही है। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बीच बीच में नए जीव जंतुओं को लाकर उन्हें बेहतर माहौल दिया जाता है ताकि उनके कुनबे की भी यहां पर वृद्धि हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed