फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Zakir used to play Sitara in a hotel in Indore, now he has a show in Medinas Square Garden in USA

Indore: कभी इंदौर के होटल में सितार बजाता था जाकिर, अब यूएसए के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में शो

Sun, 17 Aug 2025 08:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 17 Aug 2025 08:31 AM IST
सार

जाकिर के पिता उस्ताद इस्माइल खान भी सितार वादक हैं। वे कहते हैं कि एक पिता के लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है जब उसका बेटा विदेश की धरती पर बड़ा शो करने जा रहा है। यह इंदौर के लिए भी फक्र की बात है।

विज्ञापन
Indore: Zakir used to play Sitara in a hotel in Indore, now he has a show in Medinas Square Garden in USA
जाकिर खान के होर्डिंंग शहर में लगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आरएनटी मार्ग के एक होटल में रोज शाम को सितार बजाने के लिए जाकिर खान जब दोस्तों के साथ बैठता था तो हमेशा कहता था यार कुछ बड़ा करना है। फिर उसने स्टैंडअप काॅमेडियन बनने का फैसला लिया और पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सोमवार को जाकिर खान का शो न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में है। यह पहला मौका है जब देश का कोई कलाकार इस 20 हजार की क्षमता वाले हाॅल में शो कर रहा है। इसे लेकर जाकिर के इंदौरी दोस्त भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन

वे रविवार शाम को 56 दुकान पर एक आयोजन कर रहे हैं, जहां बड़े कैनवास पर जाकिर के प्रशंसक उसे इस शो के लिए शुभकामनाएं लिखेंगे। इसके अलावा दोस्तों ने इस शो के लिए इंदौर में होर्डिंग भी लगाए हैं। जाकिर के पिता उस्ताद इस्माइल खान भी सितार वादक हैं। वे कहते हैं कि एक पिता के लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है कि उसका बेटा विदेश की धरती पर बड़ा शो करने जा रहा है। यह इंदौर के लिए भी फक्र की बात है।

विज्ञापन

शहरवासियों ने जाकिर को पलते, संघर्ष करते और आगे बढ़ते देखा है। वे बताते हैं कि जाकिर कुछ बड़ा करेगा। इसका एहसास बचपन से ही होने लगा था। उसे हर बात जानने की जिज्ञासा रहती है। पापा पंखा इतनी तेज कैसे घूमता है... रिमोट से टीवी कैसे चल जाता है, जैसे सवाल वह पूछता था। कई बार तो मैं सोता था तो वह मुझे उठाकर सवाल पूछने लगता था। हमारे परिवार में अंग्रेजी में बात करने का माहौल नहीं है, लेकिन जाकिर को दूसरी क्लास में ही अंग्रेजी बोलना आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed