फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Young man murdered late night in Indore, marks of stone injury found on head

Indore: इंदौर में देर रात युवक की हत्या, सिर पर पत्थर की चोट के निशान मिले

Fri, 06 Dec 2024 01:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Dec 2024 01:20 PM IST
सार

पुलिस अफसरों ने प्राथमिक जांच में पाया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है। आशंका है कि मृतक का रात को किसी से तात्कालिक विवाद हुआ और उन्होंने उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है,ताकि आरोपियों का पता चल सके।

विज्ञापन
Indore: Young man murdered late night in Indore, marks of stone injury found on head
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। एनटीसी ग्राउंड पर सुबह लोगों ने लहूलुहान हालत में एक युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। मृत युवक के हाथ पर कमलेश-पूजा लिखा हुआ है और दिल का टेटू बना है।

विज्ञापन

 

वह कहां रहता है और हत्या करने वाले कौन है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। उसके पास से न तो मोबाइल फोन मिला और न ही पर्स या अन्य दस्ताेवज पुलिस को मिले। युवक ने काला रंग का शर्ट पहन रखा है। हुलिए से वह मजदूर लग रहा है।

विज्ञापन

शराब के नशे में विवाद की आशंका

 

मौके पर पहुंची पुलिस अफसरों ने प्राथमिक जांच में पाया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है। आशंका है कि मृतक का रात को किसी से तात्कालिक विवाद हुआ और उन्होंने उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है,ताकि आरोपियों का पता चल सके। जिस जगह हत्या हुई है। उसके आसपास का इलाका सुनसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन



वहां ज्यादा कैमरे भी नहीं लगे है। मैदान के समीप ही कलाली है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि शराब ठेके पर मृतक का किसी से विवाद हुआ है और मौका देखकर हत्यारों ने सुनसान क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी। जिस पत्थर से युवक की हत्या की गई। वह पत्थर भी पुलिस को लाश के पास ही मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed