{"_id":"66afc91d36a863c0a50c8d38","slug":"indore-woman-jumped-from-third-floor-in-indore-had-argument-with-husband-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में महिला तीसरी मंजिल से कूदी, पति से किया था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में महिला तीसरी मंजिल से कूदी, पति से किया था विवाद
Mon, 05 Aug 2024 12:01 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:01 AM IST
सार
महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। महिला काफी देर तीसरी मंजिल पर खड़ी रही उसे पकड़ने एक व्यक्ति पहुंचा तो वह कूद गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
महिला ने दी कूद कर जान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में स्थित एक टाउनशिप में एक महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम अंकुरी बाई बताया गया है। घटना शनिवार शाम को हुई।
विज्ञापन
उसने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताते हैै कि महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। महिला काफी देर तीसरी मंजिल पर खड़ी रही उसे पकड़ने एक व्यक्ति पहुंचा तो वह कूद गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात समाने आई है। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू की। पति व अन्य परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकेगा। महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता हैै। दोनो की शादी छह साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा और बेटी है।
विज्ञापन
