Indore: राजा की बहन सृष्टि पर केस दर्ज हुआ तो परिवार ने असम पुलिस से मांगी माफी
नरबलि की पोस्ट को लेकर जब असम पुलिस ने केस दर्ज किया तो सृष्टि ने पोस्ट डिलीट कर दी। असम पुलिस ने उसे नोटिस भी भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। माफी मांगने के बाद असम पुलिस का रुख क्या रहता है। उसे देखकर परिजन असम भी जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस को लेकर उनकी चचेरी बहन द्वारा की गई नरबलि पोस्ट पर असम पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की तरफ से रघुवंशी परिवार को नोटिस मिला है। जिसका जवाब देते हुए परिजनों ने लिखित माफी मांगी है। सृष्टि ने कामाख्या देवी मंदिर का उल्लेख करते हुए एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाली थी। जिसे असम पुलिस ने धर्मिक भावनाएं भड़काने की श्रेणी में मानकर प्रकरण दर्ज कर लिया था।
असम पुलिस को भेजे गए नोटिस के जवाब में सृष्टि व उसके परिवार ने कहा कि सृष्टि का इरादा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। अनजाने में उसने नरबलि और मंदिर से जुड़ी पोस्ट डाली। वह और उनका परिवार इसके लिए मांफी मांगते है।
क्या है मामला
राजा की बहन सृष्टि ने राजा के लापता होने और उसके मर्डर केस से जुड़ी कई पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट में डाली। उसमें से एक वीडियो में उसने असम में राजा की बलि से जुड़ी बात कही। इस पोस्ट को आपत्तिजनक मानते हुए असम पुलिस ने राजा की बहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।सृष्टि पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।
केस दर्ज होते ही पोस्ट कर दी डिलीट
नरबलि की पोस्ट को लेकर जब असम पुलिस ने केस दर्ज किया तो सृष्टि ने पोस्ट डिलीट कर दी। असम पुलिस ने उसे नोटिस भी भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। माफी मांगने के बाद असम पुलिस का रुख क्या रहता है। उसे देखकर परिजन असम भी जाएंगे।
