फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: What’s happening in Indore today? Find out—the Semiconductor Summit will conclude.

इंदौर में क्या है आज खास:जानिए आप- सेमीकंडक्टर समिट का होगा समापन

Sat, 24 Oct 2026 08:19 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 24 Oct 2026 08:19 AM IST
सार

इंदौर में शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां होंगी।सेमीकंडक्टर समिट का शनिवार को समापन होगा, तो इंदौर में मालवी मेले की शुरुआत होगी। शहर में चल रहे मराठी फूड मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
Indore: What’s happening in Indore today? Find out—the Semiconductor Summit will conclude.
इंदौर में आज अनेक आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 

    सेमीकंडक्टर समिट का होगा समापन: इंदौर में शुरू हुई सेमीकंडक्टर समिट का शनिवार को समापन होगा। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर, फैबलेस उत्पाद एवं बौद्धिक संपदा से जुड़ी कंपनियों तथा प्रमुख शिक्षण संस्थानों के निदेशकों और कुलपतियों के साथ राउंडटेबल बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। चिप प्रौद्योगिकी, नवाचार, कौशल विकास, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माण, डिजाइन सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास तथा प्रतिभा संवर्धन जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन


 

  • इंद्रेश महाराज की कथा का दूसरा दिन: शनिवार को स्टार चौराहे के समीप स्थित मैदान में कथाकार इंद्रेश महाराज की कथा का दूसरा दिन है। वे कथा के माध्यम से कृष्णभक्ति के विभिन्न रसों के महत्व को बताएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
 
  • माहेश्वरी समाज के समाजसेवियों का सम्मान: माहेश्वरी समाज के तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन में शनिवार को समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान सागरमल खरोड़, रामेश्वरलाल बियानी, भरत तोतला और सूरजनारायण राठी को सम्मानित किया जाएगा।
 
  • लक्ष्मी व्यंकटेश देवस्थान पर नामजप परिक्रमा: इंदौर के छत्रीबाग स्थित लक्ष्मी व्यंकटेश देवस्थान पर शनिवार सुबह नामजप परिक्रमा होगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
 
  • जत्रा महाराष्ट्रीयन व्यंजन एवं सांस्कृतिक मेले का दूसरा दिन: इंदौर के गुजराती स्कूल मैदान में चल रहे जत्रा महाराष्ट्रीयन व्यंजन एवं सांस्कृतिक मेले का शनिवार को दूसरा दिन है। इस दौरान मंच से लावणी और पोवाड़ा जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
 
  • मालवी मेले की शुरुआत: विट्ठल रुक्मणी गार्डन में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से शनिवार से दो दिवसीय मालवी मेले की शुरुआत होगी। मेले में ‘मालवी संस्मरण नवचेतना अंक’ का विमोचन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed