{"_id":"67dd1416dd9dc6b13a00f164","slug":"indore-weather-update-temperature-drops-bringing-relief-what-s-next-for-the-city-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: तापमान में गिरावट से राहत, इंदौर में मौसम का नया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: तापमान में गिरावट से राहत, इंदौर में मौसम का नया बदलाव
Fri, 21 Mar 2025 12:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:54 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में तापमान में गिरावट का दौर जारी है, जिससे शहर को तीखी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिन का तापमान ऐसा ही रहेगा, लेकिन सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। परसों रात के बाद कल दिन के तापमान में भी कमी देखी गई। 24 घंटों में ही दिन का पारा 2 डिग्री से ज्यादा गिरकर सामान्य से 1 डिग्री नीचे पहुंच गया। इसके साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट बनी रही, जिससे शहर को तीखी गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिन के तापमान में ऐसा ही मौसम रहेगा और सोमवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी।
कल के तापमान का ब्योरा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, कल दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था और परसों के तापमान से 2.3 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा, जो सामान्य था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी रही और अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। इस गिरावट का कारण पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात बताया जा रहा है, जो इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में कमी का कारण बने हैं।
गर्मी का यह दौर अप्रैल में और तेज हो सकता है
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इंदौर और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ऐसा मौसम रविवार तक बना रहेगा। हालांकि, रात के तापमान में आज से वृद्धि देखी जा सकती है। वहीं, सोमवार से दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। माह के अंत तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी का यह दौर अप्रैल में और तेज हो सकता है, जिससे गर्मी में भी वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, कल शहर के आसमान पर बादल जरूर दिखाई दिए, लेकिन बारिश का मौसम नहीं बन पाया और पूरा दिन मौसम खुला रहा। इससे एक बार फिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। हालांकि, विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर अभी और कुछ दिनों तक बना रहेगा।
एक नजर पिछले सात दिनों में गिरते-उठते तापमान पर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 मार्च 36.6 20.5
15 मार्च 36.6 21.2
16 मार्च 34.8 19.4
17 मार्च 33.3 20.4
18 मार्च 35.4 20.8
19 मार्च 36.9 17.6
20 मार्च 34.6 17.6
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, तापमान डिग्री सेल्सियस में)