फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-weather-update-storm-temperature-fluctuation-news

मौसम: तूफान के असर से छाए बादल, तापमान में भी आया बदलाव, जानिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

Thu, 29 Oct 2026 05:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 29 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

इंदौर में अर्नब तूफान के असर से मौसम पूरी तरह बदल गया है। इससे दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया है जबकि पिछले 6 दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तक बढ़ गया है।

विज्ञापन
indore-weather-update-storm-temperature-fluctuation-news
इंदौर में कल से छाए हुए हैं बादल। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

अक्टूबर के आखिरी दिनों में इंदौर समेत पूरे मध्यप्रदेश में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि दिन की तपिश कुछ कम हुई है, लेकिन रातों की ठंडक भी गायब होने लगी है। एक तूफान के असर से आसमान में बादलों की आवाजाही ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। धूप की तल्खी घटने से दिन का तापमान नीचे आया है, वहीं बादलों की मौजूदगी के बीच रात का पारा लगातार ऊपर चढ़ा है। मौसम के इस बदले रंग के बीच शहर में दो दिन हलकी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इंदौर में भी आज सुबह से बादल छाए रहे और शाम तक लगभग यही हालात रहे। 
विज्ञापन


हवाओं में ठंडक से तापमान में उछाल रुका
बुधवार से मप्र में हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी बना हुआ है। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची है। आज सुबह से भी आसमान पर हल्के बादल छाए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। अक्सर सूर्योदय के बाद तेज धूप देखने को मिलती है और तापमान में उछाल आता है लेकिन आज सुबह 8:30 बजे भी तापमान 23.8 डिग्री पर था यानी सुबह करीब 6:15 बजे दर्ज न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री से सिर्फ 4 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। इसके चलते सुबह भी हवाओं में ठंडक महसूस हुई। 
विज्ञापन


छह रातों में 6.5 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
इंदौर में 23 अक्टूबर की रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो बीती रात बढ़कर 19.9 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह छह रातों में रात के तापमान में 6.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बीती रात दर्ज न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। इसके चलते रात में ठंड का अहसास कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के पारे में आई गिरावट
रात में तापमान बढ़ने के उलट दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 25 अक्टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार कमी आई। परसों अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और कल 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। परसों की तुलना में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरा है। साथ ही यह सामान्य से 2 डिग्री कम भी रहा है।


बादलों से बदला दिन-रात के तापमान का अंतर
मौसम में आए बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर भी घट गया है। 25 अक्टूबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 19.4 डिग्री का अंतर था, जो अब घटकर 10.3 डिग्री रह गया। बादलों के कारण दिन में धूप का असर कम हुआ, जबकि रात में तापमान में गिरावट थमने से मौसम का संतुलन बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed