फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Update news Cold imd mausam temperature

Indore Weather: जनवरी में नहीं लगा ठंड का झटका ! क्या होगा फरवरी में?

Fri, 31 Jan 2025 07:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 31 Jan 2025 07:06 PM IST
सार

Indore Weather: जनवरी में इंदौर में ठंड का असर कम रहा, लेकिन फरवरी में फिर से ठंड लौट सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।

विज्ञापन
Indore Weather Update news Cold imd mausam temperature
हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में इस बार जनवरी माह में ठंड का खास असर देखने को नहीं मिला। पूरे महीने में केवल तीन दिन सीवियर कोल्ड डे रहे, जब ठंड ने थोड़ी कंपकंपी जरूर मचाई। 17 जनवरी के बाद से ठंड कमजोर पड़ गई और दिन-रात के तापमान सामान्य से अधिक ही रहे।
विज्ञापन


आज माह का आखिरी दिन है, और सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। पिछले 10 दिनों से मौसम हर दिन बदल रहा है। बुधवार को दिनभर गर्मी का एहसास हुआ, जब तापमान 30.6 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई और दिन का तापमान 2.3 डिग्री गिरकर 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। गुरुवार रात का तापमान भी 1 डिग्री गिरकर 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। शुक्रवार को दिन का तापमान 29.1 डिग्री और रात का तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


फरवरी में लौट सकती है ठंड
बीते पांच-छह दिनों से ठंड लगभग खत्म हो गई है। केवल रात से तड़के के बीच ही ठंड का हल्का एहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड फिर से लौट सकती है। मध्य प्रदेश में फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का एक और दौर आने की संभावना है, हालांकि कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। इंदौर में भी ठंड का असर सामान्य ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिक वी.एस. यादव के मुताबिक, अगले चार दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन इनका प्रभाव प्रदेश में कम रहेगा। 1 और 3 फरवरी को यह पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करेंगे, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका असर सीमित रहेगा। मुख्य रूप से राजस्थान में इनकी प्रभावशीलता अधिक होगी। प्रदेश में हल्की ठंड महसूस हो सकती है, लेकिन तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह सिस्टम
अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूर्वी अफगानिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पश्चिमी राजस्थान के ऊपर है। उत्तर-पूर्व भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा भी चल रही है। हालांकि, प्रदेश में इसका असर कम ही रहेगा। इस बार जनवरी माह में 7, 12 और 13 जनवरी के दिन ऐसे रहे जब दिन और रात को काफी ठंड रही। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed