फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Update February Ends With Heatwave, March to Begin With Rising Temperatures

Indore News: फरवरी में 35 डिग्री, मार्च की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ, जानिए कब बदलेगा मौसम

Sat, 01 Mar 2025 10:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 01 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

Indore News: फरवरी का अंत इंदौर में गर्मी के साथ हुआ, मार्च के शुरुआती दिन भी रहेंगे गर्म। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चार दिनों तक तापमान बना रहेगा और फिर बदलाव की संभावना है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन
Indore Weather Update February Ends With Heatwave, March to Begin With Rising Temperatures
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में इस बार फरवरी के आखिरी चार दिन काफी गर्म रहे। इस दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई और आखिरी दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात का तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की पूरी संभावना है। शनिवार को दिन का पारा 32.5 डिग्री पर दर्ज किया गया और रात का पारा 18 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


पिछले साल एक मार्च को गिर गया था पानी
आज से मार्च का महीना शुरू हो गया है और मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसके शुरुआती चार दिन में तेज गर्मी जारी रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पिछले साल 1 मार्च को इंदौर में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन इस साल शुरुआती दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।  
विज्ञापन


गर्मी में बदलाव का समय
फाल्गुन का महीना ठंड से गर्मी में बदलाव का समय होता है। इस दौरान इंदौर में तापमान रोज़ाना बढ़ता है। सतही हवाएं हल्की रहती हैं और उनकी दिशा में परिवर्तन देखा जाता है। उत्तर भारत से गुजरने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कभी-कभी बादल छा जाते हैं और मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलता है। कभी-कभी दोपहर के बाद हवाएं तेज़ हो सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में हल्की ठंडक रहेगी
इस महीने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर देखा जाता है। दिन में गर्मी महसूस होती है, लेकिन रात में हल्की ठंडक बनी रहती है। माह के अंत तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च के पहले कुछ दिन गर्म रहेंगे, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ या स्थानीय प्रभावों के चलते तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तन पर नजर रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed