{"_id":"6ae088d052da2ffb6b09a45f","slug":"indore-weather-update-cyclone-alert-madhya-pradesh-heavy-rain-warning-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमः कल से मप्र में छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमः कल से मप्र में छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?
Tue, 27 Oct 2026 09:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:56 PM IST
सार
इंदौर समेत पूरे मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा है। चक्रवाती तूफान के कारण 28 से 30 अक्टूबर तक पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर इंदौर, भोपाल और उज्जैन में बादल छाए रहने से चांद का दीदार मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
बादलों के बीच लुकाछुपी करता सूरज। फोटो- जयेश मालवीय।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून जैसी प्रणाली सक्रिय हो रही है, जबकि पश्चिमी हिस्से में तेज धूप और गर्मी का प्रभाव देखा जा रहा है। इंदौर में पिछले 2 दिन से दोपहर के समय तेज गर्मी महसूस की जा रही है। ठंडी हवाएं थमने के कारण सूरज की तपिश बढ़ गई है। मंगलवार को इंदौर में दिन का तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का पारा भी 16.6 डिग्री पर पहुंच गया है।
बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवदाब अब गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल चुका है। 27 अक्टूबर से इसके और अधिक शक्तिशाली होने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने के साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र के मुताबिक 28, 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल सहित 11 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन
करवा चौथ पर चांद के दीदार में बाधा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार इस मौसमी प्रणाली का सबसे अधिक प्रभाव 29 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। इसी दिन करवा चौथ का त्योहार भी है, जिससे प्रदेशभर में बादलों के कारण चांद का दिखना मुश्किल हो सकता है। पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी हिस्से में भी इसका असर रहेगा, जिससे इंदौर, भोपाल और उज्जैन सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे।