फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Update Cold Wave imd temperature mausam forecast

Indore Weather: इंदौर में ठंड ने लिया ब्रेक, जानें कब लौटेगी कड़ाके की सर्दी

Fri, 10 Jan 2025 08:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 10 Jan 2025 08:20 PM IST
सार

Indore Weather: इंदौर में ठंड का असर अब कम हो गया है और तापमान में सुधार देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
Indore Weather Update Cold Wave imd temperature mausam forecast
स्कूल जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पिछले 48 घंटों के दौरान ठंड का असर काफी हद तक कम हो गया है। शुक्रवार को दिन का तापमान 27.2 और रात का तापमान 9.8 दर्ज किया गया। इस दौरान दिन के तापमान में 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है और यह लगातार चार दिनों से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार सुबह से मौसम साफ हो गया है, जिससे ठंड का प्रभाव थोड़ा कम महसूस किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक ठंड से राहत मिल सकती है, लेकिन यह राहत केवल अस्थायी होगी।

विज्ञापन

रात में भी मिली राहत
13 जनवरी से कड़ाके की ठंड का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 जनवरी को दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया है, जिसके बाद तापमान फिर से गिर सकता है। इससे पहले गुरुवार को दिनभर 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन तेज धूप के कारण ठंड का असर कम रहा। रात के तापमान में 24 घंटे के भीतर 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात के समय ठंड का असर पहले के मुकाबले थोड़ा कम महसूस किया गया।

विज्ञापन

कई इलाकों में तापमान में परिवर्तन
प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन का सिलसिला जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फ पिघलने के कारण हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है। गुरुवार को जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके कारण प्रदेश के कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 जनवरी के बाद लौटेगी ठंड
हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, यह सर्दी कुछ समय के लिए थमने वाली है। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर फिलहाल तीन दिन तक कम रहेगा, लेकिन 13 जनवरी के बाद कड़ाके की सर्दी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed