फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Weather started changing again in Indore, temperature rose during the day and fell at night.

Indore: फिर बदलने लगा इंदौर में मौसम, दिन का पारा चढा, रात का गिरा

Wed, 27 Dec 2023 06:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Dec 2023 06:17 PM IST
सार

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 13.6 डिग्री था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। सोमवार को रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Indore: Weather started changing again in Indore, temperature rose during the day and fell at night.
इंदौर में छाए बादल - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में दिसंबर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिले। दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान गिरने के कारण ठंडक बढ़ गई थी, लेकिन 20 दिसंबर के बाद फिर मौसम बदल गया।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के तरफ से उठा चक्रवात जैसे-जैसे मध्य प्रदेश की तरफ बढा तो बादल छाने लगे और रात का पारा बढ़ने लगा। उसका असर समाप्त होने के बाद अब बादल छटने के बाद दिन में धूप निकल आई है।

विज्ञापन

इससे दिन का तापमान फिर बढ़ने लगा है,जबकि रात का तापमान गिरने लगा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 13.6 डिग्री था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया था। अब लगातार रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक मौसम में ठंड बढ़ सकती लेकिन 1 जनवरी के बाद फिर एक और विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

एक भी कोल्ड डे नहीं

ठंड का मौसम नंवबर से शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक कड़ाके की ठंड का दौर शुरू नहीं हो पाया है। इंदौर में एक भी कोल्ड डे नहीं दर्ज हुआ। दरअसल जिस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री से कम रिकार्ड होता है तो उस दिन को कोल्ड डे माना जाता है,लेकिन इस सीजन में एक बार भी मौसम में इस तरह का बदलाव नहीं हुआ।

दो उड़ानें निरस्त, 40 से ज्यादा लेट

दिल्ली में छाए कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुई है। इसका असर बुधवार को भी देखा गया। कुछ उड़ानें लेट रही। मंगलवार को कोहरे के कारण दिल्ली से इंदौर की दो उड़ानें निरस्त हो गई,जबकि 40 से ज्यादा उड़ानें लेट रही। ज्यादातर सुबह की उड़ानें प्रभावित हुई। इंदौर में दूसरे शहरों की कई उड़ानें भी दिल्ली से होकर इंदौर आती है। इस कारण दिनभर उड़ानों का शेड्यूल आगे-पीछे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed