{"_id":"66b44cd08fc272cefe0b4f48","slug":"indore-weather-rain-temperature-today-tomorrow-imd-mausam-forecast-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: इंदौर में कम बारिश से बढ़ रही चिंता, अगस्त के पहले सप्ताह में भी सिर्फ एक इंच गिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: इंदौर में कम बारिश से बढ़ रही चिंता, अगस्त के पहले सप्ताह में भी सिर्फ एक इंच गिरा पानी
Thu, 08 Aug 2024 10:12 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:12 AM IST
सार
मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगस्त और सितंबर में बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। मौसम भी ठंडा हो चुका है औऱ दिनरात का तापमान में अंतर भी बहुत कम चल रहा है।
विज्ञापन
कम बारिश से चिंता बढ़ने लगी है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में कम बारिश की वजह से चिंता बढ़ने लगी है। अभी इंदौर में सिर्फ 15 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अगस्त और सितम्बर के महीने से उम्मीद है। इन दोनों ही महीनों के आखिरी दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। अभी पिछली बार की तुलना में करीब सात इंच कम बारिश हुई है। हालांकि अभी भी अगले तीन से चार दिन तक मौसम खुला ही रहेगा और धूप भी रहेगी। कहीं कहीं रिमझिम और मध्यम बारिश होगी। इसके बाद फिर हल्की बारिश के आसार हैं। अगस्त के एक हफ्ते में करीब एक इंच ही बारिश हुई है। अगस्त का कोटा 10 इंच का है। पिछले साल अगस्त में ढाई इंच बारिश हुई थी।
मौसम हुआ ठंडा, जल्द होगी बारिश
एग्रीकल्चर कॉलेज के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएल खपेडिया ने बताया कि इस बार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मानसून आगे बढ़ा लेकिन हवा की गति धीमी रही। इसके साथ ही बादलों की ऊंचाई ज्यादा रही। इससे मालवा रीजन के कई जिलों में रिमझिम और कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हुई। जो बारिश हुई वह भी सिर्फ नमी के कारण हुई। इससे दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री का अंतर ही रह गया है। मौसम ठंडा हुआ है और जल्दी ही इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना है।