फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather rain cold imd forecast update today tomorrow

Indore Weather: इंदौर में पांच डिग्री गिरा दिन का तापमान, आज चलेंगी ठंडी हवाएं, दो दिन बूंदाबांदी की संभावना

Tue, 28 Nov 2023 10:30 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 28 Nov 2023 10:30 AM IST
सार

Indore Weather - अगले दो से तीन दिन मौसम इसी तरह रहेगा। ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। प्रदेश में बुधवार से नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना। 
 

विज्ञापन
indore weather rain cold imd forecast update today tomorrow
इंदौर में हो रही बारिश। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में तेज ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। Indore Weather में शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को दिन का तापमान 20 डिग्री पर आ गया। रविवार को यह 25 डिग्री पर था। तेज चल रही ठंडी हवाओं ने दिन भर लोगों को कंपकपाया। इंदौर में हो रही बेमौसम बारिश सोमवार को भी जारी रही। 24 घंटे में करीब ढाई इंच बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन


दो दिन हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विशेषज्ञ वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक मंगलवार को भी इंदौर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने भी 28 नवंबर को इंदौर संभाग में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इसके अगले 24 घंटों बाद यह सिस्टम और कमजोर होगा। इसके तहत इंदौर-उज्जैन संभाग में बारिश की गतिविधियां हट जाएंगी। इसके बाद ठंड भी कम होगी। हालांकि डॉ. सिंह के मुताबिक 29-30 नवम्बर को एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे मध्य राजस्थान में एक चक्रवाती घेरा बनेगा और फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसमें इंदौर संभाग में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर भी रहेगा। अब तापमान और ज्यादा गिरने की उम्मीद नहीं हैं।
विज्ञापन


सामान्य से 9 डिग्री कम है तापमान
बीते चौबीस घंटे के भीतर दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से नौ डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन में रात का सबसे कम तापमान था। नवंबर में पहली बार पंद्रह डिग्री के नीचे पारा पहुंचा। दिनभर बादल छाए रहने से दृश्यता महज दो हजार मीटर रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों को फायदा, डेंगू के मरीज बढ़े
एसएस राजपूत (डिप्टी डायरेक्टर, एग्रीकवल्चर) ने बताया कि मावठे के रूप में गिरा यह पानी रबी फसलों के लिए अमृत का काम करेगा। जिले में लगभग 2.48 लाख हेक्टेयर में रबी की फसलें बोई गई हैं। उधर, दो दिन बाद डेंगू के फिर 4 नए मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि जो 4 नए मरीज मिले हैं इन सभी का घरों में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed