{"_id":"656573d854d2e60c9608b015","slug":"indore-weather-rain-cold-imd-forecast-update-today-tomorrow-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather: इंदौर में पांच डिग्री गिरा दिन का तापमान, आज चलेंगी ठंडी हवाएं, दो दिन बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather: इंदौर में पांच डिग्री गिरा दिन का तापमान, आज चलेंगी ठंडी हवाएं, दो दिन बूंदाबांदी की संभावना
Tue, 28 Nov 2023 10:30 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:30 AM IST
सार
Indore Weather - अगले दो से तीन दिन मौसम इसी तरह रहेगा। ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। प्रदेश में बुधवार से नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना।
विज्ञापन
इंदौर में हो रही बारिश।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में तेज ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। Indore Weather में शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को दिन का तापमान 20 डिग्री पर आ गया। रविवार को यह 25 डिग्री पर था। तेज चल रही ठंडी हवाओं ने दिन भर लोगों को कंपकपाया। इंदौर में हो रही बेमौसम बारिश सोमवार को भी जारी रही। 24 घंटे में करीब ढाई इंच बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई।
दो दिन हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विशेषज्ञ वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक मंगलवार को भी इंदौर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने भी 28 नवंबर को इंदौर संभाग में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इसके अगले 24 घंटों बाद यह सिस्टम और कमजोर होगा। इसके तहत इंदौर-उज्जैन संभाग में बारिश की गतिविधियां हट जाएंगी। इसके बाद ठंड भी कम होगी। हालांकि डॉ. सिंह के मुताबिक 29-30 नवम्बर को एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे मध्य राजस्थान में एक चक्रवाती घेरा बनेगा और फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसमें इंदौर संभाग में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर भी रहेगा। अब तापमान और ज्यादा गिरने की उम्मीद नहीं हैं।
सामान्य से 9 डिग्री कम है तापमान
बीते चौबीस घंटे के भीतर दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से नौ डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन में रात का सबसे कम तापमान था। नवंबर में पहली बार पंद्रह डिग्री के नीचे पारा पहुंचा। दिनभर बादल छाए रहने से दृश्यता महज दो हजार मीटर रह गई।
विज्ञापन
फसलों को फायदा, डेंगू के मरीज बढ़े
एसएस राजपूत (डिप्टी डायरेक्टर, एग्रीकवल्चर) ने बताया कि मावठे के रूप में गिरा यह पानी रबी फसलों के लिए अमृत का काम करेगा। जिले में लगभग 2.48 लाख हेक्टेयर में रबी की फसलें बोई गई हैं। उधर, दो दिन बाद डेंगू के फिर 4 नए मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि जो 4 नए मरीज मिले हैं इन सभी का घरों में ही इलाज चल रहा है।