फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: Pink cold feeling in Indore, mercury started falling, coldness started increasing.

Indore Weathar : इंदौर में गुलाबी ठंड की आहट, गिरने लगा पारा, बढ़ने लगी ठंडक

Thu, 26 Oct 2023 07:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Oct 2023 07:46 PM IST
सार

अक्टूबर में आमतौर पर दिन गर्मी से भरे होते है और रातों में ठंडक बढ़ जाती है। दो साल पहले 30 अक्टूबर की रात को तापमान 14.3 डिग्री था, जो दस सालों में अक्टूबर माह में सबसे कम था।

विज्ञापन
Indore Weather: Pink cold feeling in Indore, mercury started falling, coldness started increasing.
इंदौर में गिरने लगा तापमान - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में इंदौर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। शाम जल्दी ढलने लगी है और ठंडक भी बढ़ने लगी है। अब रात में पंखे की जरुरत भी महसूस कम हो रही है। गुलाबी ठंड ने सुबह का मिजाज बदल दिया है। ठंडक के साथ हल्की धुंध की सुबह उठते से ही लोगों से मुलाकात हो रही है।

विज्ञापन


20-12 डिग्री तक रहने वाला तापमान अब धीरे-धीरे लुढ़कने लगा है। अक्टूबर में पहली बार रात का पारा 18 डिग्री तक पहुंचा। मंगलवार को रात का तापमान 20.3 डिग्री था। एक दिन मे ही पारा दो डिग्री कम हो गया,जबकि दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह में ठंडक और बढ़ेगी।

विज्ञापन

फिलहाल सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तपन भी बढ़ जाती है। मौसम के बदले मिजाज की वजह हवा की दिशा बदलना है। अब हवाएं उत्तर पूर्वी होने लगी है। अक्टूबर माह में पश्चिम विक्षोम के कारण ठंड ज्यादा महसूस नहीं हो रही थी, लेकिन अब इसका विक्षोभ का असर कम हो गया है। इसी वजह से तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार नवबंर के पहले सप्ताह तक रात का तापमान 15-16 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवाएं नहीं चलने के कारण शहर में हल्की धुंध भी छाई रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले 14 डिग्री तक लुढ़ता था पारा

अक्टूबर में आमतौर पर दिन गर्मी से भरे होते है और रातों में ठंडक बढ़ जाती है। दो साल पहले 30 अक्टूबर की रात को तापमान 14.3 डिग्री था, जो दस सालों में अक्टूबर माह में सबसे कम था। उसके बाद वर्ष 2017 में रात का तापमान 15.1 डिग्री दर्ज हुआ था। आमतौर पर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पारा 15 से 18 डिग्री तक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed