फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Weather of Delhi is bad, many flights to Indore got delayed

Indore: दिल्ली का मौसम खराब, इंदौर की कई उड़ानें हुई लेट

Sat, 11 May 2024 09:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 11 May 2024 09:22 PM IST
सार

दूसरे शहरों से आने वाले कई विमान दिल्ली होकर इंदौर आते है। उन विमानों का टाइम टेबल दो दिन से बिगड़ा हुआ है। एलायंस एयर का एक विमान दिल्ली से शाम 7.40 बजे इंदौर आता है,लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह विमान दिल्ली से रात तीन बजे इंदौर पहुंचा।

विज्ञापन
Indore: Weather of Delhi is bad, many flights to Indore got delayed
इंदौर विमानतल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम के कारण इंदौर  आने वाली कई उड़ानें प्रभावित हो गई। शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक खराब हो गया। इससे एक उड़ान डायवर्ट होकर इंदौर पहुंची,जबकि कई उड़ानें लेट हो गई। इंदौर से जो विमान रात को दिल्ली के लिए रवाना होते थे,वे शनिवार सुबह उड़ान भर सके। इसके अलावा एलायंस एयर की एक उड़ान सात घंटे देरी से आई।

विज्ञापन

दूसरे शहरों से आने वाले कई विमान दिल्ली होकर इंदौर आते है। उन विमानों का टाइम टेबल दो दिन से बिगड़ा हुआ है। एलायंस एयर का एक विमान दिल्ली से शाम 7.40 बजे इंदौर आता है,लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह विमान दिल्ली से रात तीन बजे इंदौर पहुंचा। इससे यात्री काफी परेशान हुए।

विज्ञापन


वह विमान इंदौर से दिल्ली के लिए सुबह 3.40 बजे रवाना हुआ। यह उड़ान सात घंटे लेट थी। जयपुर, बेंगलुरु, लखनऊ, मुंबई, की उडानें भी एक से दो घंटे लेट हुई। दिल्ली से आने वाली एक उड़ान तीन घंटा लेट हुई। इंदौर आने वाले यात्रियों ने देरी के कारण विमानतल पर हंगाम भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के बजाए देर रात इंदौर पहुंचा विमान

दिल्ली में शाम को मौसम ज्यादा खराब हो गया था। बैंगलुरु से दिल्ली जाने वाला एक विमान दिल्ली मे उतर नहीं सकता था। उसे डायवर्ट करते हुए इंदौर लाया गया। विमान में 182 यात्री सवार थे। विमान रात एक बजे इंदौर पहुंचा। मौसम खुलने के बाद रात दो बजे विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed