{"_id":"67ff264a5fecbace6d09b725","slug":"indore-weather-news-update-heatwave-alert-temperature-imd-mausam-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather News: हीटवेव का कहर! इंदौर में 41 पार जाएगा पारा, अगले 3 दिन भारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather News: हीटवेव का कहर! इंदौर में 41 पार जाएगा पारा, अगले 3 दिन भारी!
Wed, 16 Apr 2025 09:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:50 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड! मंगलवार को दिन का तापमान 40.1 डिग्री और रात का 24.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अगले तीन दिन तक इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में आज सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन शहर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को 39.9 डिग्री दिन का पारा रहा जिसमें -.2 की कमी रही और रात का पारा 25.6 रहा जिसमें 1.1 डिग्री का उछाल रहा। इससे पहले मंगलवार को इंदौर में दिन का तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान भी 1.1 डिग्री उछलकर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में यह बढ़ोतरी गर्मी के प्रकोप को दर्शा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
प्रदेशभर में तेज गर्मी का असर, लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज गर्मी का असर बना रहेगा। खासतौर पर ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव यानी लू चल सकती है। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर संभाग में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक तेज गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस अवधि में बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
तीन वेदर सिस्टम सक्रिय, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर संभव
फिलहाल प्रदेश में मौसम से जुड़े तीन सिस्टम सक्रिय हैं। इनमें दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन शामिल है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो इसका असर मध्यप्रदेश पर दो दिन बाद यानी 18 अप्रैल से दिख सकता है। इससे प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभावित है, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
रतलाम के सैलाना में बारिश, पर सबसे ज्यादा गर्मी भी वहीं
मंगलवार को मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का व्यापक असर देखा गया। कई शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी दौरान रतलाम जिले के सैलाना में दोपहर के समय हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि बारिश के बावजूद सैलाना में ही सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।