फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather imd mausam updates

Indore Weather: इंदौर में 10 साल में पहली बार दिन में इतनी ठंड, आज शाम तक बादल छंटने के आसार

Wed, 06 Dec 2023 09:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 06 Dec 2023 09:33 PM IST
सार

मौसम में परिवर्तन ने शहरवासियों को ठंड से कंपकंपा दिया है। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.5 डिग्री का अंतर बचा है। 
 

विज्ञापन
Indore Weather imd mausam updates
Indore Weather - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ठंड का जोर कायम है। शहरवासी गर्म कपड़ों के बिना घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 20 डिग्री रहा। यह सामान्य से 9 डिग्री कम है। वहीं सोमवार रात का तापमान 17.5 डिग्री रहा। इस तरह दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.5 डिग्री का अंतर बचा। इससे पहले साल 2013 में दिन और रात के तापमान में इतना कम अंतर देखा गया था। 
विज्ञापन


बुधवार को भी दिन भर चली ठंडी हवाएं
बुधवार को सुबह से घना कोहरा रहा और दिनभर दृश्यता कम रही। शाम को भी चार बजे के बाद धुंध की वजह से ठंडक का अधिक अहसास रहा। दिनभर सूर्य देवता नजर नहीं आए। बुधवार को भी सुबह से घना कोहरा रहा और दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। मंगलवार रात का तापमान 16.6 डिग्री रहा। यह सोमवार रात से भी कम था। बुधवार सुबह हल्का कोहरा था। इस दौरान दृश्यता 2000 मीटर की थी जबकि हवा की रफ्तार 23 किमी प्रति घंटा होने से मौसम ठंडा रहा। 
विज्ञापन


दिनभर चलती रही सर्द हवाएं
इंदौर में मंगलवार को दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। लोग ठंड से ठिठुरते रहे। स्कूलों में भी छोटी कक्षाओं के बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। ठंड की वजह से बाजारों में भी असर दिखा और लोग खरीदारी के लिए कम निकले। राजबाड़ा, सराफा जैसे बाजारों में शाम और रात के समय कम भीड़ दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान की वजह से इंदौर में बढ़ रही ठंडक
चेन्नई में आए तूफान की वजह से इंदौर में ठंडक बढ़ रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है जिस वजह से मप्र पर भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम तक बादल छंटने के आसार हैं। गुरुवार से हल्की धूप निकल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed