{"_id":"676a56fef6843a786200ed4a","slug":"indore-weather-imd-mausam-temperature-today-update-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Indore: दो दिन से जमे हुए हैं बादल, मावठा गिरेगा, तेज ठंड पड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Indore: दो दिन से जमे हुए हैं बादल, मावठा गिरेगा, तेज ठंड पड़ेगी
Tue, 24 Dec 2024 08:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 24 Dec 2024 08:49 PM IST
सार
Indore Weather: देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान के ऊपर लो प्रेशर एरिया की सक्रियता के कारण यह बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
सुबह से जमा हुआ है कोहरा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में सोमवार को पूरे दिन बादलों की आमद के बाद मंगलवार को भी तेज ठंड है। सुबह से घना कोहरा है और 10 बजे तक सूर्य देवता को देखने के लिए आंखें तरस गई हैं। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और रात का तापमान सामान्य से कुछ अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान के ऊपर लो प्रेशर एरिया की सक्रियता के कारण यह बदलाव हो रहा है।
तापमान की स्थिति
सोमवार का अधिकतम तापमान 25.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 15.4°C रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। बादलों की वजह से अधिक ठंड लग रही है। वहीं मंगलवार को दिन का तापमान 24.9 और रात का तापमान 15.4 दर्ज किया गया। मंगलवार को सोमवार से अधिक ठंड रही और पूरे दिन धूप नहीं निकली।
सीजन का पहला मावठा गिरने की तैयारी
अगले 24 घंटों में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 24 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने की संभावना है। कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
एक सप्ताह के बाद में बढ़ेगी ठंड
आने वाले दिनों में इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठंड और बारिश का असर बढ़ेगा। मावठा और ओलावृष्टि किसानों के लिए फसल पर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए सतर्कता आवश्यक है।