फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather imd alert rain forecast news update

Indore Weather: दिनभर धूप के बाद रात में गिरा पानी, तेज बारिश ने मौसम में घोल दी ठंडक

Tue, 24 Sep 2024 09:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 24 Sep 2024 09:36 PM IST
सार

इंदौर में लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत, तीन दिन तक बारिश की संभावना। पूरे मप्र में नया सिस्टम सक्रिय। 
 

विज्ञापन
indore weather imd alert rain forecast news update
रात 8 बजे हुई तेज बारिश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को जमकर पानी गिरा। तीन दिन से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। रात 8.30 बजे बारिश शुरू हुई जो आधे घंटे तक चलती रही। विजय नगर, पलासिया और अन्य कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना है, जो मंगलवार से सक्रिय हुआ है। अगले 3 से 4 दिन भी इसी तरह पूरे मप्र में बारिश होती रहेगी। मंगलवार दोपहर को कुछ स्थानों पर बारिश हुई तो कहीं नहीं हुई। अगले 24 घंटे में इंदौर-धार समेत 8 जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट है।
विज्ञापन


इंदौर में सोमवार को दोपहर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो रात 12 बजे बाद तक जारी रहा। इस दौरान 1.6 मिमी बारिश हुई। इसे मिलाकर अब तक कुल बारिश का आंकड़ा 31.6 इंच हो गया है। बारिश भले ही हो रही है, लेकिन गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। हलके बादल, धूप से लोग दिनभर पसीना-पसीना हो रहे हैं। सोमवार को दिन का पारा 32.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। वहीं रविवार रात को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव हो गया है। वहीं, दो-तीन सिस्टम और एक्टिव हो रहे हैं। इस वजह से प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर चलेगा।
विज्ञापन


नए सिस्टम से उम्मीदें
मध्यप्रदेश में मानसून जून से सितंबर के बीच रहता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में मानसून की विदाई अक्टूबर में हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार भी मानसून अक्टूबर में ही विदा होगा। दूसरी ओर, अब नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश के कई जिले भीग जाएंगे। उम्मीद है कि इससे बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed